{"_id":"5b1d61f24f1c1b644d8b5d9e","slug":"i-wonder-how-am-i-supposed-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब हैरान हूं भगवन तुझे कैसे रिझाउ मैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब हैरान हूं भगवन तुझे कैसे रिझाउ मैं...
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
पाटी में आयोजित भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी में मां बाराही सुगम संगीत समिति की भजन संध्या में संगीतकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भक्तिभाव में सरोबार कर दिया। संगीत समिति के अध्यक्ष टीकाराम सौराड़ी की अध्यक्षता और हीरा बल्लभ टकवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में विभिन्न राग-रागनियों में भजन हुए। शुभारंभ भुवन जोशी ने गजाननन गौरी के नंदन से किया।
टीकाराम सौराड़ी ने राग भूपाली में दर्शन दीजो त्रिभुवन बाली, रिया ने राग केदार में दर्शन दो घनश्याम नाथ मोरी अखियां प्यासी रे गाया। खीमानंद जोशी ने जिधर को देखें जहां को देखें तू एक चमत्कार दिखा रहा, बुजुर्ग मथुरादत्त गहतोड़ी ने अजब हैरान हूं भगवन तुझे कैसे रिझाउ मैं, भगवती प्रसाद जोशी ने राम नाम रस भीनी चदरिया झिनी रे झिनी गाकर वातावरण भक्तिमय बना दिया। सुरेश भट्ट ने अपने दिल में प्रभु को बसाना तथा गोकुलानंद भट्ट ने अहो प्रभु अचरज माया तुम्हारी गाकर वाह वाही लूटी। बीपी जोशी ने तेरे दर पे आया हूं झोली भर के जाऊंगा गाकर कार्यक्रम का समापन किया। भजन संध्या में तबले मेें संगत सुरेश भट्ट, गोकुलानंद भट्ट, भगवती प्रसाद, गीता ने दी। हीराबल्लभ, दिशा, दिनेश जोशी, डीसी सौराड़ी नवीन, सतीश चंद्र, रेखा जोशी आदि ने सुर में सुर मिलाया।
कलाकारों का मार्गदर्शन करेगी समिति
मां बाराही सुगम संगीत समित ने आगामी कार्यक्रमों पर मंत्रणा भी की। कहा कि समिति का प्रयास क्षेत्र में संगीत का व्यापक प्रचार-प्रसार कर उदीयमान कलाकारों का मार्गदर्शन कर उन्हें संगीत में पारंगत बनाना है।