{"_id":"67a1067ddc5f4bd8010f4eaa","slug":"i-will-pacify-angry-shyam-on-holi-champawat-news-c-229-1-shld1026-119365-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रूठे हुए श्याम को होली में मना लाऊंगी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रूठे हुए श्याम को होली में मना लाऊंगी...
Mon, 03 Feb 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी में वसंत पंचमी के अवसर पर होल्यारों देर रात तक बैठकी होली का गायन किया। मां वाराही सुगम संगीत समिति के सदस्य गोकुलानंद भट्ट के आवास पर संरक्षक टीकाराम सोराड़ी ने राग काफी में गणपति को भेज लें शुभारंभ से किया।
जगदीश जोशी ने रूठे हुए श्याम को होली में मना लाऊंगी..., सुरेश चंद्र भट्ट ने राग देश में रंग दीनी राजकुमार..., त्रिलोचन जोशी ने कान्हा अब मोरे बस में नाहीं..., रेवाधर गहतोड़ी ने ऊंचे भवन में बसी रही, पार तेरा नहीं पायो माता...गीत गाया।
इनके अलावा नारायण दत्त शर्मा, गोकुलानंद भट्ट, खीमानंद जोशी, अंकित ने भी होली के गीत गाए। तबले में संगत सुरेश भट्ट, गोकुलानंद भट्ट, नितिन गहतोड़ी ने दी। वहां भगीरथ सोराड़ी, प्रदीप जोशी, दीपक भट्ट, जगदीश टकवाल आनंद जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
आज वसंत सुहाए, मोरे पिया घर आए...
चंपावत। जिला मुख्यालय में कलश संगीत कला समिति की ओर से वसंत पंचमी के अवसर पर नवीन पंत के आवास रामधाम मंदिर छतार में शास्त्रीय संगीत पर आधारित रविवार को बैठकी होली हुई।
बाल कलाकार आयुष भट्ट ने सरस्वती वंदना, मानस पंत ने तबले पर प्रस्तुति दी। गिरिश पंत ने आज वसंत सुहाए, मोरे पिया घर आए..., तुलसी दत्त जोशी ने करके सौ-सौ बहाना मेरे कुंचे में आना..., महेश चंद्र जोशी ने कैसी बंशी बजाई मोरे कान्हा ने लरक, मेरे सिर की गागर छलक गई... गीत गया। इनके अलावा उमापति जोशी, डॉ. संतोष पांडेय, दिनेश बिष्ट, हिमेश, प्रेम बल्लभ भट्ट ने होली गायन किया। इस दौरान जनार्दन चिलकोटी, हिमेश कलखुड़िया, शंकर गिरि गोस्वामी, कमला पंत, बेबी खुशी पंत, बेबी राशि पंत आदि मौजूद रहे।