{"_id":"67a1069dcd152429560b2105","slug":"i-need-your-support-mother-champawat-news-c-229-1-shld1026-119357-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मुझे तेरा सहारा है मैय्या...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मुझे तेरा सहारा है मैय्या...
Mon, 03 Feb 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के बालेश्वर मंदिर में वसंत पंचमी पर भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह ने भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान संतोष पांडे, बबलू पांडे, धर्मवीर, संजय पांडेय मुझे तेरा सहारा है मैय्या, हे री सखी मंगल गाओ री, आयो नवल वसंत आदि भजन गाए। ढोल पर रोहित खर्कवाल और तबले पर अभिषेक पांडे ने संगत दी। यहां अमित गड़कोटी, गौरव पांडेय, मुक्तेश वर्मा, रितेश राय, भुवन, नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन