{"_id":"67a106aba76e7da07c04a379","slug":"i-need-your-support-mother-champawat-news-c-229-1-cpt1002-119360-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बजरी से भरा डंपर पलटा, चालक सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बजरी से भरा डंपर पलटा, चालक सुरक्षित
Mon, 03 Feb 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
रीठासाहिब (चंपावत)। साल के गधेरा पार करते ही बजरी से भरा डंपर सड़क पर पलट गया। इस घटना में डंपर का ड्राइवर बाल-बाल बच गया। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह की मदद से जेसीबी लगाकर रातों-रात सड़क खुलवाई गई। इसके बाद सड़क से तीर्थ यात्रियों को निकाला गया। इस कार्य में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। बाबा श्याम सिंह ने बताया कि दूसरे दिन सुबह क्रेन बुलाकर डंपर को उठाकर सुरक्षित घर पहुंचाया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, बी पांडे, मनोज कुमार, विक्रम सिंह, कुंदन सिंह, भगवान राम, गिरीश भट्ट, खेमानंद बनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन