फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   I get home two or two, yet I am a stranger ..

मुझे मिलते हैं घर दो-दो फिर भी मैं पराई हूँ ..

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
I get home two or two, yet I am a stranger ..
बाराहीधाम देवीधुरा में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ करते पूर्व जिपं अध्यक्ष खुशाल सिंह अधि? - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। विकासखंड के मां बाराही धाम देवीधुरा में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय घनश्याम शास्त्री की पुण्यस्मृति में राष्ट्रीय सनातन जागरण सेना की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन में देश के अनेकों स्थानों से आए कवियों ने कविता पाठ कर समाज में एक नई चेतना का संचार किया।
विज्ञापन

नेपाल से आई कवयित्री सरिता पंथी ने कहा-जो बाहर आ नहीं सकती वो बातें लाई हूं, मुझे लूटा है अपनों ने जमाने की सताई हूं, कहीं पर शाम है मेरी कहीं सवेरा है, मुझे मिलते हैं घर दो-दो फिर भी मैं पराई हूं। युवा कवि दीपक सिंह बिष्ट परिवर्तन ने कहा, हम कत्यूरों के वंशज हैं, शिलालेख लिख जाएंगे से युवाओं में नई चेतना का संचार किया। आमंत्रित कवियों में गजल संग्रह मैं दीवाना हूं। बादल के लेखक और बुलंदी संस्था के संस्थापक बाजपुर निवासी डॉ. विवेक बादल बाजपुरी, राजस्थान के युवा कवि राकेश शर्मा, लखीमपुर उत्तर प्रदेश के कवि अभिषेक मिश्रा, चंपावत के युवा कवि हर्षित काल्पनिक, सितारगंज के युवा कवि अनिल जोशी, राष्ट्रीय सनातन जागरण सेना के संस्थापक दीपक सिंह बिष्ट ने भी काव्यपाठ किया। इससे पूर्व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस दौरान संस्कृत के विद्वान कीर्तिबल्लभ जोशी, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, ग्राम प्रधान देवीधुरा ईश्वर सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक चम्याल, भुवन जोशी, विमल बिष्ट, सुनील जोशी, उमेद मेहता, पुष्कर भट्ट, दिनेश चम्याल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed