{"_id":"5c718a91bdec2273923c2e9d","slug":"hydra-machine-flips-during-the-work-of-perennial-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी रोड के काम के दौरान हाइड्रा मशीन पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहमासी रोड के काम के दौरान हाइड्रा मशीन पलटी
Sat, 23 Feb 2019 11:31 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन बारहमासी सड़क में पलटी हाइड्रा मशीन।
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में बारहमासी सड़क में काम के दौरान शनिवार शाम को एक हाइड्रा मशीन पलट गई। अलबत्ता मशीन पलटने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। ऑपरेटर चोटिल होने से बाल-बाल बचा।
शनिवार को स्वांला और अमोड़ी के बीच में कलमठ का काम चल रहा था।
इसी बीच सीमेंटेड कलमठ को हाइड्रा मशीन की मदद से रखा जा रहा था। तभी हाइड्रा मशीन अनियंत्रित हो गई और एक तरफ पलट गई। अलबत्ता मशीन के पलटने से पूर्व आसपास काम कर रहे मजदूर इधर-उधर भाग गए। मशीन के पलटने से करीब 20 मिनट तक मार्ग अवरुद्ध रहा। बाद में दो जेसीबी की मदद से मशीन को सीधा कर रास्ते से हटा यातायात सुचारु कराया गया।