फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hume pipe work started in entry and exit gates

प्रवेश और निकासी गेटों में ह्यूम पाइप डालने का काम शुरू

Wed, 27 Dec 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत Updated Wed, 27 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hume pipe work started in entry and exit gates
चंपावत रोडवेज स्टेशन के गेट में नाली की खुदाई करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
 जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन के प्रवेश और निकासी गेटों में नाली के स्थान पर सीमेंट के ह्यूम पाइप डालने का काम शुरू हो गया है। जिसके बाद अगले चरण में प्रवेश और निकासी गेटों का निर्माण शुरू किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा के अनुसार प्रशासन का लक्ष्य रोडवेज बस स्टेशन का जल्द से निर्माण कर नए वर्ष में बसों का संचालन नए स्टेशन से कराना है। 
विज्ञापन


 जिस कारण बस स्टेशन परिसर में समतलीकरण का कार्य भी युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिला प्रशासन की देखरेख में खेतीखान तिराहे में लगी हाईमास्क लाइट को हटाकर रोडवेज स्टेशन के भीतर लगा दिया गया है। समतलीकरण के साथ परिसर में सुलभ शौचालय का निर्माण भी तेज गति से कराया जा रहा है। नगरपालिका के सहयोग से सुलभ शौचालयों के साथ ही दो स्नानागारों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से दिक्कतें बढ़ी
चंपावत। रोडवेज स्टेशन के प्रवेश द्वार के समीप पर बीते दिनों लोहे के बने भारी भरकम बोर्ड को हटाने के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। खेतीखान तिराहे के समीप पाइप लाइन खराब होने के कारण शांत बाजार, भेटी, नई बस्ती में पानी की समस्या पैदा हो रही है। हालांकि जल संस्थान की ओर से क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed