{"_id":"6a9cfd85d38468113e0eb791","slug":"huddi-river-swells-in-tanakpur-three-villagers-who-went-to-fetch-fodder-stranded-on-the-other-side-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर में उफनाई हुड्डी नदी: चारा लेने गए तीन ग्रामीण नदी के दूसरी ओर फंसे; एसडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर में उफनाई हुड्डी नदी: चारा लेने गए तीन ग्रामीण नदी के दूसरी ओर फंसे; एसडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Sun, 06 Sep 2026 11:13 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:13 AM IST
सार
चंपावत जिले के टनकपुर के छीनीगोठ क्षेत्र में हुड्डी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से चारा लेने गए तीन ग्रामीण नदी के दूसरी ओर फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
एसडीआरएफ की टीम ने तीनों ग्रामीणों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंपावत जिले के टनकपुर छीनीगोठ क्षेत्र में शनिवार को हुड्डी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पशुओं के लिए चारा लेने गए तीन ग्रामीण नदी के दूसरी ओर फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ को मौके पर भेजा। टीम ने तीनों ग्रामीणों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान छीनीगोठ ने राजस्व उप निरीक्षक को ग्रामीणों के नदी के दूसरी ओर फंसे होने की सूचना दी। इसके बाद जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से एसडीआरएफ को जानकारी दी गई। एसडीआरएफ पोस्ट टनकपुर से उप निरीक्षक दीपक चंद्र जोशी के नेतृत्व में टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
नदी के बढ़े जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए टीम ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाया और तीनों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रेस्क्यू किए गए ग्रामीणों में पार्वती तिवारी (36), मुकेश जोशी (50) और दीपक तिवारी (40), सभी निवासी छीनीगोठ शामिल हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर वर्षाकाल में आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमें अलर्ट हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के बढ़े जलस्तर और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।