{"_id":"577003ef4f1c1b2c2a79a946","slug":"hthrngia-beat-making-sports-club-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथरंगिया को हरा स्पोर्ट्स क्लब बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथरंगिया को हरा स्पोर्ट्स क्लब बना चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Sun, 26 Jun 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
हथरंगिया को हरा स्पोर्ट्स क्लब बना चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथरंगिया स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय ऋषेश्वर महादेव वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स क्लब ए ने हथरंगिया स्पोर्ट्स क्लब को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेना के पूर्व अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग कोच जगन्नाथ गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन
वॉलीबाल फाइनल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स क्लब ए तथा हथरंगिया स्पोर्ट्स क्लब के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। स्पोर्ट्स क्लब ए ने हथरंगिया स्पोर्ट्स क्लब को 23-25, 25-18, 25-22, 25-18 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
आयोजन समिति ने विजेता टीम को पांच हजार और उप विजेता टीम को तीन हजार रुपये का पुरस्कार दिया। जबकि प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जितेंद्र राय तथा हिमांशु अधिकारी को संयुक्त रूप से एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
निर्णायक जीवन राय, स्वर्ण सिंह मौनी रहे। आंखों देखा हाल गोविंद बोहरा, जीवन कलौनी ने सुनाया। आयोजन में राजन राय, छत्र सिंह ढेक, दीपक अधिकारी, जगदीश अधिकारी, विजय मेहता, संदीप, दीपक माहरा, नारायण पुजारी, अनिल, रोहित, संतोष, धीरज भट्ट ने सहयोग किया।