फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   House opposes arbitrary tax

मनमाने भवन कर से भड़के लोग, किया प्रदर्शन

Sat, 28 May 2016 09:39 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 28 May 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
 House opposes arbitrary tax
मनमाने हाउस टैक्स का विरोध - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। नगर पालिका द्वारा मनमाने रूप से भवन कर थोपने से नागरिकों में नाराजगी हैं। गुस्साए लोगों ने शनिवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर पर प्रदर्शन किया। कहा कि भवन कर का निर्धारण न्यायोचित तरीके से किया जाए। अन्यथा भवन स्वामी विरोध करने को मजबूर होंगे। चंपावत साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष विकास साह के नेतृत्व में शनिवार को लोगों ने भवन कर की विसंगति को लेकर नाराजगी जताई। कहा कि पालिका का सर्वे गलत है। इसमें काफी गड़बड़ियां हैं। इस गड़बड़ी के चलते भवन कर की रकम अधिक आंकी गई है। छोटे मकानों का टैक्स दो-दो हजार रुपये आंका गया है।

विज्ञापन


आपत्ति दर्ज कराने की जानकारी तक नहीं दी गई। कहा गया कि मनमाने तरीके से लगाए गए कर से लोगों पर बेवजह बोझ बढ़ेगा। इसे संशोधित न करने पर विरोध की चेतावनी दी गई। विरोध, प्रदर्शन करने वालों में कैलाश पांडेय, दीपक तिवारी, सुनील तड़ागी, हरीश तड़ागी, अनुराग साह, मयूख चौधरी, चंद्र प्रकाश पुनेठा, दीपक तड़ागी, तुषार बिष्ट, नरेश जोशी, भूपेश महर आदि थे। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार का कहना है कि भवन कर निर्धारण में आपत्तियों को सुना जाएगा। किसी को भी निर्धारण पर एतराज हो, तो वह नगर पालिका में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed