फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hotmix work started in Champawat Khetikhan Road

Champawat News: चंपावत खेतीखान सड़क में हॉटमिक्स का कार्य हुआ शुरू

Sat, 23 Mar 2024 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 23 Mar 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Hotmix work started in Champawat Khetikhan Road
चंपावत। जिले के चंपावत खेतीखान सड़क में हाॅटमिक्स का कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों को यात्रा सुगम और हॉटमिक्स होने के बाद 25 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड लोक निमार्ण विभाग की ओर से 13.96 लाख रुपये की लागत से 25 किमी लंबी सड़क में हॉटमिक्स का कार्य किया जा रहा है। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क में जगह-जगह गड्डे होने से लोगों को यातायात में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बनने से लोगों को इससे निजात मिलेगी। हॉटमिक्स का कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के ललुवापानी, सूयालखर्क, नरसिंहडांडा, खेतीखान सहित आधे दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा। ग्रामीण लंबे समय से सड़क में डामरीकरण की मांग कर रहे थे। लोनिवि ईई एमसी पलड़िया ने बताया कि खेतीखान सड़क के हॉटमिक्स का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed