फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Host Champawat became overall champion with 225 points

Champawat News: 225 अंकों के साथ मेजबान चंपावत बना ओवरऑल चैंपियन

Wed, 25 Oct 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 25 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Host Champawat became overall champion with 225 points
चंपावत में अति​थियों के साथ विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं। संवाद
चंपावत। शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मेजबान चंपावत ओवरऑल विजेता रहा। विभिन्न खेलों में जिले के खिलाड़ियों ने कुल 225 अंक हासिल किए जबकि टनकपुर 176 अंकों के साथ उप विजेता बना। इसके अलावा छह खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में व्यक्तिगत चैंपियन रहे। विजेताओं को व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, महामंत्री नवल जोशी और कोषाध्यक्ष केदार जोशी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 28 अक्तूबर से देहरादून में होने वाली तीन दिनी राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। निर्णायक मंडल में नरेंद्र रावल, रवि शकर, मुकेश वर्मा, शंकर पांडे, नंदराम, मुकेश टम्टा, गिरीश राम, ललित मोहन, जीवन राय, दयाकिशोर जोशी, ललित मोहन, किशोर जोशी, सुभाष जोशी, दीपक कन्याल, नीरज वर्मा शामिल थे।
विज्ञापन

अभिलेख बनाने में जगमोहन कुमार, प्रकाश गहतोड़ी, नवीन राम, सुरेश विश्वकर्मा, अनिल कुमार और आयोजन में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महेंद्र बोहरा, नवीन पंत, नरेश राय, डॉ. एमपी जोशी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे व्यक्तिगत विजेता
अंडर-14 : टनकपुर छीनीगोठ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आयुष तड़ागी।
अंडर-17 : चंपावत विवेकानंद विद्या मंदिर के सुमित सिंह।
अंडर-17 (बालिका वर्ग) : टनकपुर जीजीआईसी की प्रिया चंद और दीक्षा।
अंडर-19 (बालिका वर्ग) : टनकपुर जीजीआईसी की रिया चंद और चंपावत जीजीआईसी की दिया चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed