फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hospital's AC, fans broken, patients worried

Champawat News: अस्पताल के एसी, पंखे खराब, मरीज परेशान

Wed, 19 Jun 2024 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 19 Jun 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hospital's AC, fans broken, patients worried
चंपावत। जिले में बढ़ती गर्मी के बीच अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में तीन जनरल वार्ड हैं। इसमें तीनों में एसी लगे हैं, लेकिन दो जनरल वार्ड में लगे एसी काम नहीं कर रहे हैं। इन वार्डों में विकल्प के तौर पर पंखों की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में 32.50 डिग्री अधिकतम तापमान अस्पताल में भर्ती मरीजों के पसीने छूट रहा है। अस्पताल के तीन वार्ड में करीब 15 मरीज भर्ती हैं, लेकिन उन्हें गर्मी के कारण दिन और रात में नींद नहीं आ रही है। तीन वार्डों में लगाए गए एसी में से सिर्फ एक ही काम कर रहा है। मरीजों का कहना है कि दो वार्ड में लगाए गए एसी शो पीस बने हुए हैं। यहां पंखों की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ठीक से नींद भी नहीं आती है। रात 12 बजे बाद बमुश्किल नींद आती है। अस्पताल प्रबंधन को मरीजों का ध्यान रखते हुए एसी संचालित करने चाहिए। इधर, जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया का कहना है कि अस्पताल के सभी वार्डों में एसी की व्यवस्था है। उप जिला अस्पताल लोहाघाट और टनकपुर में भर्ती मरीजों के लिए एसी के साथ ही पंखों की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed