फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Honour to people.

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी हुए सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Honour to people.
राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने पर लाभार्थी को सम्मानित करते डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला सभागार में बृहस्पतिवार को राज्य सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर लाभार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंबी देवी, देवकी देवी, शंकर दत्त, शांति देवी, मंजू देवी, निर्मला देवी, मीना देवी, हीरा देवी आदि को सम्मानित किया गया और प्रतीक स्वरूप आवास की चाभी सौंपी गई। बताया गया कि चंपावत जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 941 लोगों को आवास स्वीकृत किए गए थे जिसमें से 631 आवास पूर्ण कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, डीडीओ संतोष पंत, एपीडी विम्मी जोशी, बीडीओ कमल किशोर पांडेय, ग्राम विकास अधिकारी जीवन गिरि गोस्वामी, ग्राम प्रधान दीवान सिंह सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए लाभार्थियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed