{"_id":"58baf5344f1c1b214e832a60","slug":"holly-s-charm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख पर मलत गुलाल होली खेलत नंदलाल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख पर मलत गुलाल होली खेलत नंदलाल...
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
Updated Sat, 04 Mar 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
होली की रौनक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। पाटी में बैठकी होली की धूम मची है। मां बाराही सुगम संगीत समिति की ओर से आयोजित बैठकी होली में विभिन्न रागों में होल्यार देर रात तक झूमते रहे। प्रमुख होल्यार भगवती प्रसाद जोशी के आवास पर हुई होली का शुभारंभ टीकाराम सोराड़ी, खीमानंद जोशी, प्रकाश जोशी ने किया। रंगकर्मी भुवन चंद्र जोशी ने राग धमार में मुख पर मलत गुलाल होली खेलत नंदलाल गाकर महफिल में होली के रंग बिखेरे।
विज्ञापन
बुजुर्ग संगीताचार्य टीकाराम सोराड़ी ने राग काफी में रंग रंगीला बाना नंद का लाल गाया। संगीताचार्य सुरेश चंद्र ने राग धमार में मन सुख लायो मृदंग नचत आई गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। प्रकाश जोशी ने राग यमन में दे वीणे वरदान मधुवन रास रचायो सुनाया। गोकुलानंद भट्ट ने राग काफी में भव भंजन गुण गाऊं गाया। नन्हें कलाकार विशाल पचौली ने राग काफी में ही लाल भए नंदलाल वो तो गाकर होल्यारों में नया जोश पैदा कर दिया।
विज्ञापन
घनश्याम शर्मा द्वारा श्याम सुंदर यशोदा के मोहन मदन साथ ही दिनेश चंद्र जोशी ने बंशी बजाकर मोहना गाकर होल्यारों को झूमने पर मजबूर कर दिया। नन्हें कलाकार प्रदीप पचौली ने राग काफी में सैय्या गए परदेश कैसे कटे बिरह की रतियां, शिक्षक सतीश चंद्र जोशी द्वारा श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया। धीरज पंत ने राग जैजैवंती में बरसन लागे सावन प्यारा गाया, खीमानंद जोशी ने राग काफी में आई अचानक होली गया।
विज्ञापन
मेजबान भगवती प्रसाद जोशी ने राग काफी में क्या जिंदगी का ठिकाना समझ मन क्यों रे भुलाना गाया। रेखा जोशी, मनीषा जोशी की जुगलबंदी ने राग भूपाली में जाऊं तेरे चरण कमल होली गीत से रंग बिखेरा। भुवन चंद्र जोशी ने राग काफी में आओ चलें ब्रज होली की प्रस्तुति के साथ समापन किया। विशाल पचौली, गोकुलानंद भट्ट, सुरेश चंद्र, प्रकाश जोशी ने तबले पर संगत दी।