फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Holi singing boom

कहां के तुम ग्वाल गुजरिया, कहां दधि बेचन जाए

Mon, 21 Mar 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 21 Mar 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Holi singing boom
होली गायन की धूम - फोटो : अमर उजाला
चंपावत/लोहाघाट। जिले के नगर, ग्रामीण क्षेत्रों में होली पूरे शबाब पर है। महिला, पुरुष एक साथ होलियों का गायन कर रहे हैं। छतार, तल्लीमादली, मल्ली मादली, त्यारकूड़ा, बालेश्वर, खर्ककार्की, कनलगांव, चौकी, सिमल्टा सहित चाराल क्षेत्र में हर ओर खड़ी होली की धूम मची है। होल्यारों ने कहां के तुम ग्वाल गुजरिया, कहां दधि बेचन जाए, मथुरा में खेले एक घड़ी, चंपा के नौदस फूल मालिनी हार गुंथो हैं, गई गई असुर तेरी नार मंदोदरी सिया मिलन गई बागा में आदि होलियों का गायन कर माहौल को फाल्गुनी कर दिया। 
विज्ञापन


लोहाघाट नगर में शिक्षिका पुष्पा वर्मा के आवास में महिला होल्यारों ने देर शाम तक समां बांधे रखा। मत जा रे पिया होली आई रही, मेरे पिया गये परदेश कैसे खेलूं होली रे। मथुरा में खेलें एक घड़ी, सिया राम को ब्याह है जनकपुर जाना है आदि गीतों से होली का शुभारंभ किया गया। महिलाओं द्वारा स्वांग भी किया गया। वहां शांति वर्मा, कमला पुनेठा, सुधा खर्कवाल, किरन पुनेठा, अनीता वर्मा, अनीता राय, शोभा, शोभा वर्मा, कुसुम राय, हेमा पुनेठा, ऋचा राय, रजनी कांडपाल, दीपा राय, दीपा वर्मा कमला राय आदि थी।
विज्ञापन


मड़ गांव के चमू देवता एवं भगवती मंदिर प्रांगण में एकादशी के दिन से ही होलियों की धूम मची है। हर-हर फर हर पीपल पात आओ देवी भवानी, लाल ध्वजा  फहराली। कौन घर जन्मे राम कौन घर जन्मी सीता मरण भयो दशरथ राज गीत से होली शुरू की गई। यहां राम सिंह पुजारी, प्रेम सिंह पुजारी ढोल में संगत कर रहे हैं, जबकि होली के मोड़ी लक्ष्मण सिंह धामी, महेश पांडेय होल्यारों को निर्देशित करते आ रहे हैं। शंकर पांडेय, कृष्ण सिंह पुजारी, दान सिंह आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहाघाट/पाटी। वेदांती होलियों के गायन के लिए मशहूर पम्दा गांव, श्रंगार रस की होलियों के लिए प्रसिद्ध पाटी के होल्यार नैनीताल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी काली कुमाऊंनी होलियों का शानदार प्रदर्शन कर लौट आए हैं। नगेंद्र जोशी, धर्मानंद जोशी, शिवदत्त जोशी के नेतृत्व में गए पम्दा गांव के होल्यारों ने होलियों के साथ सीत को ब्याह हुं छ जनकपुर में, हिट भाई लछिमन जनकपुर में बोल पर झोड़ों का भी प्रदर्शन किया।


जिसे काफी सराहा गया। प्रमुख रंगकर्मी राजेंद्र गहतोड़ी, शिक्षक रबीश पचौली के नेतृत्व में गए पाटी के होल्यारों ने सांझ भई है माई यशोदा घर नहीं आयो कन्हैया गीत पर होली गीतों से दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। पम्दा के 42, पाटी से 20 होल्यार शामिल हुए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed