{"_id":"56f56fec4f1c1b1e78f14e6b","slug":"holi-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब फगुआ मिलि देवे आशीष...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब फगुआ मिलि देवे आशीष...
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
चंपावत की हाोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में होली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। महिला-पुरुषों ने जमकर होली खेली। होल्यारों की टीमों ने घर-घर जाकर लोगों को होली की बधाईयां दी। होल्यारों ने मांदली, मल्लीहाट, तल्लीहाट, नागनाथ, सेलाखोला, बालेश्वर, गोरलचौड़, कनलगांव, खर्ककार्की, बाजरीकोट, पवेत, फुलारागांव, मुड़ियानी, शक्तिपुरबुंगा, छतार, पुनेठी, ढकना, डुंगरासेठी, नादबोहरा, पूल्ड हाउस, एसपी आवास, आदि स्थानों में सब फगुआ मिलि देवे आशीष, तुम हम जीरों लाख बरीस आदि गीतों के साथ लोगों को बधाई दी।
विज्ञापन
लोहाघाट के रायनगर चौड़ी, कलीगांव, फोर्ती, डैंसली, भुमलाई, पुलहिंडोला, रौंसाल, चमदेवल, बाराकोट, बर्दाखान, पाटी, रीठासाहिब, खेतीखान, देवीधुरा आदि गांवों में होल्यारों ने खड़ी होली गाई। एसडीएम सीएस डोबाल, जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता आदि ने होली की बधाई दी।
विज्ञापन
टनकपुर में भी होली पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय और ब्लाक प्रमुख पुष्पा सकारी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बीना महराना, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत ने भी होली गायन में हिस्सा लेकर लोगों को शुभकामनाएं दी। क्षेत्र में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
बनबसा में लोगों ने एक दूसरे को रंग लगा और गले मिल बधाई दी। कई गांवों में होली पर्व कुमाऊंनी अंदाज में रंगों के बीच गायन के साथ मनाया गया। फागपुर में ग्राम प्रधान गीता देवी के आवास पर गायन होली की धूम रही। गढ़ीगोठ नई बस्ती में प्रधान अरुण कुमार के आवास पर गायकी होली परंपरागत ढंग से मनाई गई। चंदनी, भजनपुर, आनंदपुर, बमनपुरी, पचपकरिया में रंगों के साथ ढोलक की थाप पर लोग थिरके। उधर शाम को व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल और महामंत्री भरत भंडारी के नेतृत्व में धर्मशाला में होली मिलन कार्यक्रम हुआ। व्यापारियों के अलावा अन्य लोगों ने भी गले मिल एक दूसरे को होली की बधाई दी। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत गांधी ने संगठन की ओर से सभी को बधाई दी।