फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   holi gayan

पिया मुझ से खेलों न होली...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
holi gayan
पाटी में बैठकी होली में शामिल होल्यार। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। होली पर्व के नजदीक आने के साथ ही पाटी में बैठकी होली की महफिल जमने लगी हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर मां बाराही सुगम संगीत के अध्यक्ष टीकाराम सोराड़ी के आवास में बैठकी होली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

होली का शुभारंभ राग धमार में भुवन जोशी ने नंद नंदन मोरी बैय्यां मरोरी होली प्रस्तुत कर किया। सुरेश भट्ट ने राग काफी में कैसी ये नादानी, खीमानंद जोशी ने राग काफी में पिया मुझ से खेलों न होली, गोकुलानंद भट्ट ने राग काफी में जटन विराजत गंगे, अंकित गहतोड़ी ने मालकोश में पग घुंधरु बांध मीरा नाची थी, बाल कलाकार चंद्ररेश जोशी ने भीम पलासी में जारे जा मंदिरवा जा, सतीश जोशी ने भोले नाथ तेरे चरणों की धूल जो मिल जाए गीत गाया। होली का समापन समिति के अध्यक्ष टीकाराम सोराड़ी ने राग सहाना में बैय्यां पकड़ मुख मलत होली से किया। तबले में संगत सुरेश भट्ट, गोकुलानंद भट्ट ने दी। इस दौरान दिनेश चंद्र सोराड़ी, आयुष्मान सोराड़ी, जगदीश चंद्र सोराड़ी, अशोक महरोला, दुर्गा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed