फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hole in Lohaghat Road

सड़क में गड्ढे, नाराज ग्रामीण सड़क पर उतरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Hole in Lohaghat Road
चौमेल-लोहाघाट मोटर मार्ग की बदहाली के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के चौमेल-लोहाघाट मोटर मार्ग की बदहाली से लोगों में गुस्सा है। चामी चौमेल के ग्राम प्रधान प्रकाश महर के नेतृत्व में एकत्र ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर स्कपर का निर्माण जल्द करने की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर कई जगह गड्ढे बने हैं। स्कपर और नालियां भी क्षतिग्रस्त हैं। इस कारण इस मार्ग पर आवाजाही जोखिम भरी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत बीमार और बुजुर्गों को हो रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि लोनिवि को कई बार बताने के बावजूद सड़क नहीं सुधारी जा सकी है। अब गांव के लोगों ने सड़क सुधारने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में नवीन पाठक, सतीश कुमार, विनोद सिंह, खीमा देवी, पार्वती देवी, फकीर राम, योगेश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौमेल-लोहाघाट मोटर मार्ग पर पेंच भरने का काम अगले माह शुरू करवाया जाएगा। बजट मिलने पर स्कपर का भी निर्माण कराया जाएगा।
- बीसी भंडारी, ईई, लोनिवि खंड, लोहाघाट।
गोनियागाड़ चौराहे पर नहीं सुधरी यातायात व्यवस्था
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गोनियागाड़ चौराहे पर जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पाई है। वहां अक्सर जाम लगने से सैकड़ों वाहन फंस जाते हैं। घंटों यात्रियों को साल भर दिक्कत का सामना करना पड़ता है। शादी के सीजन में सबसे अधिक दिक्कत होती है।
शनिवार को गणाई गंगोली के मुख्य चौराहे गोनियागाड़ में एक घंटे जाम लगने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हल्द्वानी, अल्मोड़ा, धारचूला, चौकोड़ी, गंगोलीहाट, थल, मुवानी, पिथौरागढ़ जाने वाले यात्रियों को जाम फंसना पड़ा। जाम में फंसे वाहन चालक बस वाहन आगे-पीछे करते रहे। व्यापार संघ ने थानाध्यक्ष बेड़ीनाग और तहसीलदार गणाई गंगोली से दो सिपाहियों की ड्यूटी चौराहे पर लगाने की मांग की है। शादी के सीजन के चलते अधिक संख्या में वाहन फंस गए। सूचना के बाद सेराघाट चौकी से पहुंचे कर्मियों ने किसी तरह जाम को खुलवाया। तब जाकर कहीं लोगों ने राहत की सांस ली।
खतरे का सबब बन रहा एनएच किनारे खुला स्कपर
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज स्टेशन के पास खुला स्कपर खतरे का सबब बन रहा है। स्कपर को जल्द भरने की मांग को लेकर नगर पालिका के सभासद नंदन सिंह तड़ागी ने डीएम और एनएच खंड के अधिकारियों को ज्ञापन भेजा है।

एनएच के कुछ हिस्सों में सड़क किनारे नाली निर्माण का काम चल रहा है। वहीं रोडवेज स्टेशन के द्वार के नजदीक एक स्कपर के कुछ दिनों से खुले होने से आवाजाही से लेकर आम राहगीरों के लिए जोखिम बना है। दुर्गंध भी आ रही है। वहीं एनएच खंड लोहाघाट के ईई सुनील कुमार ने बताया कि ज्यादातर कार्मिकों की चुनाव में व्यस्तता की वजह से स्कपर का काम नहीं हो सका था। तीन दिन के भीतर मरम्मत का काम पूरा कर इसे ढक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed