फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Historic Tanakpur-Ascot pedestrian path hit by debris

सड़क के मलबे की भेंट चढ़ा ऐतिहासिक टनकपुर-अस्कोट पैदल मार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Historic Tanakpur-Ascot pedestrian path hit by debris
बारहमासी सड़क निर्माण के मलबे से पटा ऐतिहासिक टनकपुर-अस्कोट पैदल मार्ग। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में टनकपुर से पिथौरागढ़ तक निर्माणाधीन बारहमासी सड़क के मलबे की चपेट में आने से ऐतिहासिक टनकपुर-अस्कोट पैदल मार्ग का अस्तित्व पूरी तरह से मिट गया है। टनकपुर से अस्कोट तक करीब 140 किमी लंबे इस पैदल मार्ग का अधिकांश हिस्सा वर्तमान में मलबे की भेंट चढ़ गया है। चंपावत से टनकपुर के बीच करीब 55 किमी लंबा पैदल मार्ग पूरी तरह से खत्म हो गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 1960 के दशक में टनकपुर पिथौरागढ़ रोड बनने से पहले पहाड़ के लोग तराई भाबर पैदल ही आया जाया करते थे। लोग जिन रास्तों का प्रयोग करते थे, वह रास्ते चंद, कत्यूरी और पाल राजवंशों के बनाए हुए थे। एक दशक पूर्व तक लोनिवि की गैंग टनकपुर-अस्कोट पैदल मार्ग का रखरखाव करती थी। इतिहासकार डॉ.प्रशांत जोशी के अनुसार मुख्य रास्ते को टनकपुर अस्कोट पैदल मार्ग के रूप में आज भी जाना जाता है।
विज्ञापन

इसके कई शाखा मार्ग भी थे, उनमें से एक प्रमुख मार्ग चंपावत, हिंगलादेवी, बनलेख, मौराड़ी, बड़ोली, चानपुर होते हुए चल्थी तक था। यह रास्ता चल्थी में टनकपुर-अस्कोट पैदल मार्ग से जुड़ता था। ऐतिहासिक टनकपुर-अस्कोट पैदल मार्ग पर बारहमासी सडक़ के मलबे के कारण कई गांवों का आपस में संपर्क माध्यम भी खत्म हो गया है। बडोली के भुवन चंद्र, बनलेख के कमल जोशी, दुर्गादत्त, चंपावत के विवेक जोशी आदि का कहना है कि मलबे की वजह से धौन, बनलेख, ललुवापानी, हिंगलादेवी, चानपुर आदि गांवों का मुख्य पैदल मार्ग से संपर्क पूरी तरह समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई ग्रामीण कस्बों का अस्तित्व भी समाप्त
चंपावत। जिले में निर्माणाधीन टनकपुर-पिथौरागढ़ बारहमासी सड़क ने राष्ट्रीय राजमार्ग के कई ग्रामीण कस्बों का अस्तित्व ही समाप्त कर दिया है। बारहमासी सड़क निर्माण ने चंपावत और टनकपुर के बीच पड़ने वाले धौन, बनलेख, स्वांला, अमोड़ी, बेलखेत, सूखीढांग आदि ग्रामीण कस्बाई इलाकों की सूरत ही बदल कर रख दी है, जबकि कुछ कस्बाई इलाकों का पूरी तरह से अस्तित्व खत्म हो गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed