{"_id":"578529054f1c1b1b0813e4d4","slug":"hills-champawat-almora-buransh-equal-in-opening-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत हिल्स, अल्मोड़ा बुरांश में बराबर रहा उद्घाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत हिल्स, अल्मोड़ा बुरांश में बराबर रहा उद्घाटन मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Tue, 12 Jul 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
चंपावत हिल्स, अल्मोड़ा बुरांश में बराबर रहा उद्घाटन मुकाबला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सुपर लीग फुटबाल मैच स्टेडियम में शुरू हो गए हैं। उद्घाटन मुकाबला चंपावत हिल्स और अल्मोड़ा बुरांश के बीच बराबर पर रहा। मैच का उद्घाटन विधायक हेमेश खर्कवाल ने किया।
उत्तराखंड राज्य फुटबाल एसोसिएशन के निर्देशन में उत्तराखंड एडवेंचर स्पोर्ट्स प्रा.लि. देहरादून की ओर से फुटबाल सुपर लीग मैचों का आयोजन किया गया है। स्थानीय स्टेडियम में सात लीग मैच खेले जाएंगे। मंगलवार को उद्घाटन मैच चंपावत हिल्स और अल्मोड़ा बुरांश के बीच हुआ। अल्मोड़ा की ओर से चार विदेशी खिलाड़ी भी मैदान में उतरे।
दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे पर दबाव बनाए रखा। रोचकपूर्ण रहे इस मुकाबले के अंतिम क्षणों मेें अल्मोड़ा की ओर से बोंटी ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई, फिर चंपावत के खिलाड़ी दीपेश ने भी गोल कर मुकाबला बराबर कर दिया। मैच के रेफरी तमिलनाडु के प्रमोद सिंह मोजिज और लाइनमैन बंगाल के सूरज सिंह एवं दिल्ली के महेंद्र सिंह थे। निर्णायक मंडल में धीरेंद्र सिंह चौहान, सीबी थापा, शंकर लाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, मोहन खान, समन्वयक नरेंद्र सिंह ठकुराठी शामिल हैं।
विज्ञापन
दूसरा मैच पिथौरागढ़ पैंथर एवं बागेश्वर काफल्स के बीच हुआ, जिसमें बागेश्वर एफसी काफल्स ने पिथौरागढ़ पैंथर को 3-0 से हराया। बागेश्वर की ओर से कमल सिंह ने दो और दीपक कुमार ने एक गोल किया। मैच के निर्णायक मंडल में मनीष विशिष्ट, परमेश्वर गोपे, सुमित पुरोहित और सुरेंद्र सिंह रावत थे। आयोजन के व्यवस्थापक मंडल में एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल वीसी शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, लक्ष्मण सिंह पाटनी, रामायण प्रसाद, सहयोग मंडल में गौरव खोलिया, प्रकाश सिंह, दिलदार अली, मो. मोहसीन, शेरू, दीपक सेठी, रेखा पांडेय, ईसान दत्त, मोहन सिंह, चिकित्सा टीम में चिकित्सा अधीक्षक डा. एचएस ह्यांकी आदि शामिल हैं।