{"_id":"68373dd686b06e9f1304dc93","slug":"highest-rainfall-in-the-district-lohaghat-nine-mm-rain-champawat-news-c-229-1-cpt1001-124508-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिले में सबसे अधिक बारिश लोहाघाट नौ एमएम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिले में सबसे अधिक बारिश लोहाघाट नौ एमएम बारिश
Wed, 28 May 2025 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 28 May 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
चंपावत/बनबसा/टनकपुर। जिले में 24 घंटे में लोहाघाट में सबसे अधिक बारिश हुई। कई जगह रास्तों पर मलबा आ गया। आपदा विभाग के अनुसार चंपावत में चार एमएम और लोहाघाट में नौ एमएम बारिश दर्ज की गई। बनबसा में तीन एमएम बारिश हुई है। बनबसा शारदा नदी का जलस्तर 7877 क्यूसेक दर्ज किया गया। टनकपुर में बुधवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। 24 घंटे में 0.6 मिमी बरसात दर्ज की गई। पहाड़ों पर हुई बारिश के कारण शाम चार बजे शारदा नदी का जलस्तर 15,275 क्यूसेक तक पहुंच गया। मंगलवार को शारदा नदी का जल स्तर 12,300 क्यूसेक दर्ज किया गया था। संवाद
ग्रामीण सड़कें खुली लोगों ने ली राहत
चंपावत। जिले में हुई बारिश के कारण रीठा साहिब-अमोड़ी और रीठा-ढोलीगांव सड़क मंगलवार देर रात बंद हो गई थी। सुबह लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। लोगों को सामान पीठ पर लादकर ले जाना पड़ रहा था। आपदा विभाग के अनुसार सात घंटे से अधिक के समय बाद दोनों सड़कों से मलबा हटाकर यातायात सुचारु करा दिया गया है।संवाद