फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Helicopter service will be available three days a week till 21

Champawat News: 21 तक हफ्ते में तीन दिन मिलेगी हेलीकॉप्टर सेवा

Tue, 11 Jun 2024 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 11 Jun 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Helicopter service will be available three days a week till 21
चंपावत। जिले के लोगों को सप्ताह में तीन दिन तक हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था 21 जून तक लागू रहेगी। इसके बाद नियमित रूप से हेलीकॉप्टर सेवा के संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 22 फरवरी से हेरिटेज एविएशन की हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हुई और 10 मई को इसे बंद कर दिया गया। कंपनी ने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को भी नहीं दी। लोग लगातार नियमित रूप से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग करते रहे। अब हेरिटेज एविएशन ने सात जून से हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। वर्तमान में सप्ताह में तीन दिन हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की जा रही है। संचालन शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। अब उनके लिए हल्द्वानी का सफर आसान हो गया है। संचालन शुरू होने से विभागीय अधिकारी भी खुश हैं। प्रभारी हेरिटेज एविएशन चंपावत राहुल पंवार ने बताया कि 21 जून तक हेलीकॉप्टर सेवा शुक्रवार, शनिवार, रविवार को संचालित होगी। 21 जून के बाद हेलीकॉप्टर सेवा नियमित रूप से संचालित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed