{"_id":"5aeb45484f1c1b65098b7ab0","slug":"heavy-wind-rain-causes-distruction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़, बारिश ने तबाही मचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़, बारिश ने तबाही मचाई
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत/लोहाघाट।
Updated Thu, 03 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अंधड के कारण उड़ी राउमावि चमदेवल की छत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार शाम आए अंधड़ और बारिश ने चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट क्षेत्र में व्यापक तबाही मचाई। कई जगहों पर पेड़ गिर गए तो कहीं मकानों की छतें ही उड़ गई। पूल्ड हाउस रोड में चीड़ का पेड गिरने से कई घंटों तक जाम लगा रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
चंपावत के छतार पुनेठी में एक मकान पर चीड़ का पेड़ गिर गया। घर के लोग हादसे में बाल-बाल बचे। पूल्ड हाउस रोड में गिरे चीड़ का पेड़ को स्थानीय लोगों ने काटकर जाम खुलवाया। पुनेठी में गोपाल राम के मकान की छत पर चीड़ का पेड़ गिरने से अफरा तफरी मच गई। इससे पूर्व घर के आसपास चार और पेड़ भी गिरे लेकिन उनसे घर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सूचना मिलने पर राजस्व निरीक्षक सुंदर सिंह नेगी ने मौका मुआयना किया।
लोहाघाट नगर में मीट मंडी के पास चार देवदार के विशालकाय पेड़ गिरे। दो पेड़ जहीर कुरेशी की मीट की दुकान की छत में गिरे जिससे दुकान क्षतिग्रस्त होने के साथ दुकान के अंदर मौजूद काबिश कुरेशी, सूरज शर्मा बाल-बाल बच गए। पड़ोसी हरचरन और उसके पुत्र सतीश, मनीष ने दोनों को किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चमदेवल में स्कूल की छत उड़ने से भारी नुकसान हो गया है। प्रधानाध्यापक घनश्याम भट्ट ने बताया कि अंधड़ के कारण दो कक्षों के नौ टिन उखड़ गए। रायनगर चौड़ी में केशव राय की दुकान की छत उखड़ने से दुकान में रखा करीब 10 हजार रुपये का सामान बर्बाद हो गया। बीडीसी सदस्य भैरव राय का सोलर प्लांट भी क्षतिग्रस्त हो गया।
शेखर राय का खुमानी का पेड़ जड़ से उखड़ गया। नगर में गैस गोदाम के पास दो देवदार के पेड़ गिरने से उमेश ओली की कार क्षतिग्रस्त हो गई। करीब डेढ़ घंटे यातायात अवरुद्ध रहा। फायर की आपदा टीम ने पेड़ को काटकर यातायात सुचारु किया। हथरंगिया में चंद्रशेखर राय के घर के पास, मल्ली चांदमारी आदि कई जगहों में पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है।
सेरी में मलबे से पटे खेत, पेयजल योजना पर भी मार
बाराकोट विकासखंड के बैड़ाओड़ के सेरी तोक में कई जगह खेत मलबे से पट गए, पेयजल योजना भी ध्वस्त हो गई। गल्लागांव-देवल माफी मोटर मार्ग में जगह-जगह मलबा आने से बैड़ाओड़, ढटीगांव, पाडासोंसेरा, रावलगांव, इजड़ा, नौमाना, तडीगांव के कई वाहन फंस गए। ग्राम प्रधान बलदेव प्रसाद का कहना है कि काफी नुकसान पहुंचा है।
खतरे से आशंकित सेरी तोक के लोग लंबे समय से विस्थापन की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनके विस्थापन की कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। एकमात्र पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने से पानी की समस्या पैदा हो गई है। फसलों पर भी असर पड़ा है। पानी घुसने से पंचायतघर में रखा सीमेंट मलबे में दब गया। चैकडाम की कई दीवारें ध्वस्त हो गई।
सुंदर राम, पार्वती देवी, मदन राम, जोगेंद्र प्रसाद, खीमा देवी, जानकी देवी, कुंवर राम, शंकर राम, जोगा राम, परीराम आदि के खेतों का काफी हिस्सा मलबे से पट गए हैं। वन वर्धनिक अनुसंधान रेंज लोहाघाट में लाखों रुपये मूल्य से बने ग्रीन हाउस में पांच चीड़ का पेड़ गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गया।
रेंजर केआर टम्टा ने बताया कि रेंज में पेड़ गिरने से करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। भारी वर्षा और अंधड़ के कारण तेजपात के एक हजार पौध, सफेद मूसली, जंबू, इसबगूल, वज्रदंती आदि के पौधों के अलावा रायजिंग वाल और जैविक खाद के पिट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।