फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Heavy ground on the mountain in the use of RTI

आरटीआई के उपयोग में पहाड़ पर भारी मैदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Heavy ground on the mountain in the use of RTI
मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। उत्तराखंड के सीआईसी (मुख्य सूचना आयुक्त) अनिल चंद्र पुनेठा ने कहा कि आरटीआई (सूचना का अधिकार) के उपयोग के मामले में प्रदेश का मैदानी क्षेत्र पहाड़ से ज्यादा जागरूक है। हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल से 70 प्रतिशत से अधिक मामले आ रहे हैं। प्रदेश में राजस्व और पुलिस विभाग में सबसे ज्यादा आरटीआई लगाई गई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि सूचना आयोग लोगों की आरटीआई से संबंधित दिक्कतों को दूर करने के साथ उन्हें जागरूक करने के लिए समय-समय पर विभिन्न जिला मुख्यालयों पर आरटीआई की अपीलों की सुनवाई करेगा। ऐसा करने के पीछे आयोग की मंशा लोगों को देहरादून के चक्कर लगाने से राहत देने की है। टिहरी से सूचना का अधिकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन

1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी पुनेठा ने कहा कि सुशासन के अलावा भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए आरटीआई कारगर हथियार है। छह माह के भीतर अपील के लंबित मामलों को आयोग निस्तारित कर देगा। दो साल से कोरोना की वजह से काफी बड़ी संख्या में मामले में लटके थे। फिलहाल चार हजार लंबित मामलों में से ढाई हजार शेष हैं। इन्हें नियमित रूप से सुनवाई कर निस्तारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईसी ने कहा कि आरटीआई के 90 प्रतिशत मामले लोक सूचनाधिकारियों के स्तर पर ही निपट जाते हैं। आयोग के समक्ष अपील के लिए 10 प्रतिशत मामले पहुंचते हैं।
चंपावत में निपटाए गए 28 मामले
चंपावत। आरटीआई की यहां तीन दिन तक चली अपील में 28 मामले आए। सीआईसी ने बताया कि इन ंसभी मामलों का या तो निस्तारण कर लिया गया या उन्हें उसके निवारण के तरीके बताए गए। सीआईसी अनिल चंद्र पुनेठा बृहस्पतिवार को लोहाघाट में 11 बजे से लोहाघाट, पाटी और बाराकोट के लोक सूचनाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed