फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Heavy debris again came in Batanagad, traffic remained halted for the whole day

Champawat News: बाटनागाड़ में फिर आया भारी मलबा, दिनभर ठप रहा आवागमन

Sun, 29 Jun 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 29 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Heavy debris again came in Batanagad, traffic remained halted for the whole day
टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में आया मलबा। स्त्रोत: पुलिस
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ और मैदान में भारी बरसात से नदी-नालों में उफान जारी है। पूर्णागिरि मार्ग के बाटनागाड़ में शनिवार की रात भारी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। सुबह लोनिवि की जेसीबी, पोकलेन मशीनें मलबा हटाने में जुटी रहीं। प्रशासन ने रेड अलर्ट के साथ पूर्णागिरि मार्ग के बंद होने की मुनादी कराई। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि मार्ग पर मलबा आने के साथ ही रोड पर दरार भी आ गई है।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार मां पूर्णागिरि मेला समापन के दिन 15 जून से ही बाटनागाड़ में मलबा आना शुरू हो गया था। लोनिवि की ओर से लगातार मार्ग आवश्यक कार्य को खोलने के लिए मलबा हटाया जा रहा है। शनिवार को भी जहां चार घंटे मार्ग बंद रहा। वहीं शनिवार की देर रात से भारी बरसात होते ही बाटनागाड़ में भारी मलबा आ गया। इससे आवाजाही के तय समय में सुबह छह बजे भी ककराली गेट का बैरियर नहीं खोला गया। दिन भर श्रद्धालुओं की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन




--



मां के दर्शन के लिए नहीं जा पाए श्रद्धालु

बाटनागड़ में बारिश के चलते लगातार मलबा आने से मार्ग बंद होने के कारण श्रद्धालु मां पूर्णाागिरि के दर्शन के लिए नहीं जा पा रहे हैं। कानपुर से निजी वाहन से परिवार के साथ आए श्रद्धालु अरविंद, शाहजहांपुर के प्रताप सिंह और बरेली के प्रताप ने बताया कि सुबह से ही बैरियर खोलकर उनके वाहन आगे जाने देने का आग्रह करते रहे लेकिन मार्ग पर मलबा आने और रोड बंद होने की बात कही गई। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि भारी बरसात की आशंका बनी हुई है। ककराली गेट पर मार्ग बंद होने की मुनादी कराई गई। इधर, लोनिवि एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि बाटनागाड़ में मलबा हटाने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि सड़क का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed