फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Heavy damage in Champawat due to rain, traffic on NH disrupted

Champawat News: बारिश से चंपावत में भारी नुकसान, एनएच पर यातायात मार्ग बाधित

Wed, 05 Jun 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 05 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Heavy damage in Champawat due to rain, traffic on NH disrupted
चंपावत जिले के स्वांला में एनएच पर गिरे पेड़ को हटाती जेसीबी। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय में मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। नगर में बुधवार शाम को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग यहां-वहां भागते नजर आए। स्वांला में आंधी के चलते एनएच पर भारी भरकम पेड़ गिर गया। इससे यातायात मार्ग बाधित हो गया। काफी देर इंतजार के बाद किसी तरह जेसीबी की मदद से पेड़ को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन



इधर बारिश से नगर के आंतरिक मार्गों पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण एनएच पर गंदा पानी बहने लगा। इधर खटकना पुल, छतार समेत कई जगह नालियों का पानी सड़क पर आने से तालाब बन गया। लोगों के लिए इन स्थानों से पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। बारिश से नगर की बिजली भी गुल रही। यूपीसीएल के जेई अमरनाथ ने बताया कि पिथौरागढ़ से बिजली आपूर्ति बारिश और अंधड़ के कारण बंद कर दी गई थी। बिजली अधिक समय तक गुल होने के कारण लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन




चंपावत में अंधड़ और ओलावृष्टि, मकानों और वाहनों को नुकसान
लोहाघाट (चंपावत )। क्षेत्र में आए अंधड़ और ओलावृष्टि के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। अंधड़ के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने से कई मकान और वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। अंधड़ के चलते रोडवेज स्टेशन के पास देवदार का एक पेड़ नगर पालिका की ओर से बनाई गई मीट मंडी की दुकान और पर्यावरण मित्र हेड हरचरन के मकान में गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से हरचरन की बाइक दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि अंधड़ के वक्त परिवार के लोग मकान के अंदर थे। इससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर खेतीखान रोड पर एक मकान के ऊपर, कोलीढेक पुल के पास बसंत चौबे की गोशाला के ऊपर और हिटलर मार्केट एसएसबी कैंप के पास पिकअप के ऊपर पेड़ गिरे। इससे काफी नुकसान पहुंचा है। अग्निशमन अधिकारी चंदन राम ने बताया कि अंधड़ से जगह-जगह से पेड़ गिरने की सूचनाएं मिल रही हैं। पेड़ों के निस्तारण के लिए अलग-अलग टीमें रवाना हो गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed