{"_id":"5eb7aea08ebc3e9090614cc1","slug":"heavey-damage-to-crops-due-to-hail137","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रीठा साहिब में अंधड़ व ओलावृष्टि से रीठा, आडू़, आम की फसलों को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीठा साहिब में अंधड़ व ओलावृष्टि से रीठा, आडू़, आम की फसलों को भारी नुकसान
विज्ञापन
रीठासाहिब में ओलों व अंधड़ से बर्बाद आडू़।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत/रीठा साहिब। लधिया घाटी में तेज अंधड़ और ओलावृष्टि से बागवानी को भारी नुकसान हुआ है। रीठा, आम, आड़ू सहित कई फसलों को जबर्दस्त नुकसान हुआ है। तीन लोगों की गोशाला क्षतिग्रस्त हुई है। साथ ही एक कार के शीशे भी टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत जिले के कई हिस्सों में शनिवार रात को अंधड़ और ओलावृष्टि हुई। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान लधिया घाटी के रीठा साहिब और उसके आसपास के क्षेत्रों में हुआ। रीठा साहिब गुरुद्वारे में प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले मीठे रीठे के पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा आम, आड़ू, संतरा, माल्टा व आम की बौर टूटी। कुछ जगहों में गेहूं व प्याज की फसल पर भी चोट पहुंची है। तीन लोगों की गोशाला, एक जगह टिन की छत उड़ी। साथ ही ओलों से एक कार के शीशे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। ग्रामीणों ने नुकसान की भरपाई की प्रशासन से मांग की।
इधर मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती और जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या ने कहा कि नुकसान कितना हुआ है, यह अभी पता नहीं। क्षति के आकलन के लिए सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रीठा के पेड़ को अंधड़ से हुआ नुकसान।
- फोटो : AMAR UJALA
रीठा के पेड़ को अंधड़ से हुआ नुकसान।
लधिया घाटी में बर्बाद प्याज।
- फोटो : AMAR UJALA
लधिया घाटी में बर्बाद प्याज।