फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   health news in district.

Champawat News: जिला अस्पताल में एक जून तक नहीं मिलेंगी हड्डी रोग विशेषज्ञ की सेवाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
health news in district.
चंपावत। जिला अस्पताल में एक जून तक हड्डी संबंधित मरीजों का इलाज नहीं होगा। अस्पताल में एक मात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ के चार धाम यात्रा डयूटी में जाने से अस्पताल में मरीजों का इलाज नहीं होगा। जिले में एकमात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ के जाने से अस्थि रोग की समस्या से परेशान मरीजों को उपचार के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक मात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय पाठक के चार धाम डयूटी में जाने के कारण मरीजों को इलाज नहीं मिल पाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के दूरदराज से आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ेगा। चिकित्सक के चार धाम डयूटी में जाने से अस्पताल में कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। एक माह तक मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में अधिक पैसे खर्च कर इलाज कराना होगा या फिर 76 किमी दूर पिथौरागढ़ या करीब 96 किमी दूर खटीमा जाना पड़ेगा। अस्पताल में हर रोज करीब 180 मरीज हड्डी की समस्या के आते हैं।
विज्ञापन

पीएमएस डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि निदेशालय की ओर से रोस्टर के अनुसार चिकित्सक की डयूटी लगाई गई है। इससे चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed