फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Health Mission will camp

स्वास्थ्य मिशन के तहत लगेंगे चिकित्सा शिविर

Mon, 31 Oct 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 31 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से दो नवंबर से नगर, ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान खून, पेशाब, मल आदि पैथोलॉजिकल जांचें भी की जाएंगी। सीएमओ डॉ. डीएल शाह के अनुसार मार्च तक के लिए शिविरों की तिथि घोषित की गई है। शिविरों में फिजीशियन, बाल रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ रोगियों का उपचार करेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान गंभीर रोगियों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से लाभान्वित कराने के लिए संदर्भित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह की दो तारीख को एलोपैथिक चिकित्सालय चल्थी, तीन को अतिरिक्त पीएचसी चौड़ामेहता, चार को पीएचसी पाटी, पांच को एपीएचसी मंच, छह को पीएचसी बाराकोट, सात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट में शिविर लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


लोहाघाट (चंपावत)। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ अस्पताल में मंगलवार से चार दिनी चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए पटना से विशेषज्ञ डॉ. कुमार अनुज यहां पहुंच चुके है। आश्रम के अध्यक्ष स्वामी तत्वविदानंद ने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed