{"_id":"5d2f57ae8ebc3e6c935cec2d","slug":"health-champawat-news-hld3492843144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल
विज्ञापन
अमर उजाला फाउण्डेशन की ओर पीएचसी बाराकोट में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में रोगियों का उपचार
- फोटो : LOHAGHAT
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर बाराकोट में बुधवार को लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में अनुभवी चिकित्सकों ने 45 लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण किया। हरेला पर्व के बावजूद लोगों में शिविर को लेकर उत्साह था। शिविर में 13 लोगों की खून और विभिन्न पैथोलोजी की जांच हुई।
निशुल्क चिकित्सा परीक्षण के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगे शिविर में क्षेत्र के डॉक्टरों ने 45 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बाराकोट के मेडिकल ऑफिसर डॉ. जुनैद कमर, महिला चिकित्साधिकारी डॉ. कविता, फार्मेसिस्ट मनोज कुमार, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मनोज पैन्यूली, जोगेंद्र सिंह आदि ने लोगों का इलाज किया। मरीजों को निशुल्क दवाएं भी बांटीं र्गईं।
चिकित्सा दल ने बताया कि ज्यादातर लोगों में जोड़ों के दर्द के अलावा त्वचा और कुपोषण की दिक्कत पाई गई। डॉक्टरों ने इलाज के साथ ही लोगों को सेहतमंद रहने और बरसात के मौसम में होने वाले रोगों से बचाव के तरीकों की जानकारी दी। पानी को उबाल कर पीने और ताजा भोजन करने की सलाह भी दी गई। चंपावत के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी ने शिविर लगाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार जताया है।
विज्ञापन
आज खेतीखान में लगेगा शिविर
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर बृहस्पतिवार को खेतीखान राजकीय एलोपैथिक डिस्पेंसरी (एसएडी) में चिकित्सा शिविर लगेगा। शिविर सुबह नौ बजे से शुरू होगा। वहीं बनबसा में शुक्रवार को प्रस्तावित शिविर को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है।

अमर उजाला फाउण्डेशन की ओर पीएचसी बाराकोट में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में दवाएं लेते मरीज।- फोटो : LOHAGHAT