{"_id":"579e29784f1c1b5f7b2b8a6d","slug":"he-drove-up-to-the-seller-s-warehouse-reetha-sahib-seas","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीरीठा साहिब में बना गल्ला विक्रेता का गोदाम सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीरीठा साहिब में बना गल्ला विक्रेता का गोदाम सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
श्रीरीठा साहिब में बना गल्ला विक्रेता का गोदाम सीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरसौं सरकारी सस्ता गल्ला केंद्र में कई गड़बड़ियां मिली हैं। धूनाघाट के पूर्ति निरीक्षक भरत सिंह राणा की जांच में चीनी, चावल, गेहूं का स्टॉक से अधिक मिला। केरोसिन 54 लीटर कम पाया पाया गया। इसके अलावा दस्तावेजों के रखरखाव में भारी खामी मिली।
स्टॉक रजिस्टर, शिकायत पुस्तिका का कोई भी रिकार्ड नहीं बनाया गया। कोई बोर्ड नहीं लगाया गया था। लाइसेंस धरसौं में स्वीकृत है, लेकिन विक्रेता ने करीब चार किमी दूर श्रीरीठा साहिब में खाद्यान्न स्टोर बनाया है। अनुमति के बिना श्रीरीठा साहिब से कार्डधारकों को राशन बांटा जा रहा था। श्रीरीठा साहिब के प्रभारी थानाध्यक्ष की मौजूदगी में पूर्ति विभाग ने गोदाम में ताला लगाकर सीज किया। रिपोर्ट में कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
जुलाई में किए गए औचक मुआयने में पाटी की एसडीएम निर्मला बिष्ट को कई खामियां मिली थी। उन्होंने विभागीय अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। रविवार को पूर्ति निरीक्षक की जांच में 12.94 क्विंटल चावल, 1.02 क्विंटल चीनी और 24 किलोग्राम गेहूं ज्यादा मिला, जबकि केरोसिन 54 लीटर कम पाया गया। कुछ कार्डधारकों ने बताया कि 48 कार्डधारकों को ही राशन बांटा गया, लेकिन अधिक कार्डधारकों के अग्रिम हस्ताक्षर कराए गए हैं। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी एसएल आर्या का कहना है कि धरसौं के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता दिनेश चंद्र की दुकान में पूर्व में भी कई बार खामियां पाई गई। चेतावनी के बावजूद सुधार नहीं हुआ। गड़बड़ियों के मद्देनजर अब दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।