फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hayat Singh Tadagi elected as District President for the fourth consecutive time

हयात सिंह तड़ागी लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष चुने गए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hayat Singh Tadagi elected as District President for the fourth consecutive time
लोहाघाट में उत्तराखंड पेंशनर्स आर्गेनाइजेशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते साथी ? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। गर्वनमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन उत्तराखंड की चंपावत शाखा इकाई का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न किए गए। इस मौके पर लगातार चौथी बार हयात सिंह तड़ागी को आर्गेनाइजेशन का जिलाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पंचायत सभागार में जिला महामंत्री बची सिंह रावत के संचालन में आयोजित सम्मेलन में पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। पेंशनरों ने पूर्व में लंबित गोल्डन हेल्थ कार्ड में उचित व्यवस्था न होने पर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। इस मौके पर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से हयात सिंह तड़ागी जिलाध्यक्ष, बची सिंह रावत जिला महामंत्री, बीडी कलौनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्याम सिंह ढेक उपाध्यक्ष, केसी पुनेठा कोषाध्यक्ष, खुशाल सिंह माहरा उपमंत्री, पदमा दत्त पुनेठा संरक्षक, प्रहलाद सिंह मेहता वरिष्ठ सलाहकार, लक्ष्मी दत्त उप्रेती को संगठन मंत्री चुना गया। इस मौके पर रमेश चंद्र जोशी, रमेश चंद्र पंत, एलडी सुतेड़ी, अंबी राम, शंकर गिरी, प्रयाग दत्त गहतोड़ी, सीएल वर्मा, धर्मानंद जोशी, शिव दत्त जोशी, कुंवर सिंह रौतेला, उमेश सिंह रौतेला, जगदीश ढेक, दिनेश जोशी, माघी राम, भोला राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed