फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hathi Ghoda Palki Jai Kanhaiya Lal Ki...

हाथी घोड़ा पालकी जै कन्हैया लाल की...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathi Ghoda Palki Jai Kanhaiya Lal Ki...
चंपावत के ढकना बडोला में आयोजित शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में शामिल विजेता प्रतिभागी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। ढकना बडोला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दूसरे दिन हाथी घोड़ा पालकी जै कन्हैया लाल की... के उद्घोष के साथ शुक्रवार को शोभा यात्रा निकाली गई। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर छात्र-छात्राओं और लोक कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्ने मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा का वेश धारण कर शानदार नृत्य किया।
विज्ञापन

महिलाओं की ऐंपण, मेंहदी और श्रीकृष्ण सजाओ प्रतियोगिताएं भी हुईं। मेहंदी प्रतियोगिता में श्वेता, अंजलि और शिक्षा, ऐंपण प्रतियोगिता में शगुन, वर्षा और सुमन, कृष्णा सजाओ प्रतियोगिता में भरत राय, ध्रुव भंडारी और ऋषभ बिष्ट क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। महोत्सव आयोजन समिति अध्यक्ष प्रकाश सिंह भंडारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, बीडीसी सदस्य पूरन सिंह, भुवन चंद्र पांडेय, छवि दत्त पांडेय, सामश्रवा आर्य, पूर्व प्रधानाचार्य बीडी फुलारा, किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष जगदीश अधिकारी, प्रकाश चंद्र, गिरीश चंद्र, संजय सिंह, भैरव सिंह, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
चंपावत। ढकना बडोला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के तहत शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में सुमित सिंह तड़ागी विजयी रहे। कार्तिक कार्की दूसरे और किशन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बीडी फुलारा ने सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भिंगराड़ा में निकला राधा कृष्ण का डोला, भक्तों को मिला आशीर्वाद
रीठा साहिब/पाटी (चंपावत)। भिंगराड़ा के ऐड़ी बाल कृष्ण मेले में शुक्रवार को भिंगराड़ा और क्वैराली गांव से भिंगराड़ा के ऐड़ी बालकृष्ण मंदिर तक डोला यात्रा निकाली गई। जयकारे के साथ निकले डोले में मंदिर के पुजारी पंडित उमापति जोशी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। कोरोना की वजह से बीते दो साल से यह मेला प्रतीकात्मक रूप से हुआ लेकिन इस बार कारोबारी, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां भी हो रही हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष मुकेश महराना ने बताया कि मेले में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हाथरस से लेकर अनेक राज्यों से व्यापारी मेले में पहुंचे हैं।
श्रद्धालुओं ने मंदिर में ऐड़ी देवता और राधा कृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगीरथ भट्ट, सुभाष जोशी, गिरीश भट्ट, टीकाराम जोशी, खीमानंद गड़कोटी, नीलम गड़कोटी, रमेश भट्ट, शिवराज, प्रकाश भट्ट, दीपक भट्ट, गिरीश चंद्र, कृष्ण चंद्र, तिलोमणि भट्ट, दिनेश भट्ट, गोविंद बल्लभ शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। शनिवार को मेले का समापन होने के साथ ही दोनों डोले अपने-अपने गांव वापस जाएंगे।

गौरा महोत्सव की धूम, चंपावत में फूलडोल मेला आज
चंपावत। चंपावत क्षेत्र में गौरा महोत्सव की धूम रही। महिलाओं ने पूजा अर्चना की। वहीं शनिवार को फूलडोल मेला होगा। आयोजन समिति के मुक्तेश पचौली और भगवत शरण राय ने बताया कि नागनाथ मंदिर से विभिन्न मार्गों से होते हुए बालेश्वर मंदिर तक फूलडोल यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर छात्र-छात्राएं झांकी भी निकालेंगे। संवाद

चंपावत के ढकना बडोला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में कृष्ण रूप धरे नन्हें मुन्ने बच्चे।

चंपावत के ढकना बडोला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में कृष्ण रूप धरे नन्हें मुन्ने बच्चे।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed