{"_id":"587f92094f1c1b2231efe985","slug":"has-led-voters-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Wed, 18 Jan 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग के निर्देश पर खेल विभाग एवं स्वीप की ओर से नगर में रन फार वोट रैली निकाली गई। रैली में स्कूली बच्चों ने चुनाव में मतदान अवश्य करने की अपील की। आयोग के प्रेक्षक अभिषेक दयाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
इससे पहले स्टेडियम में स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान के लिए प्रेरित करते सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्टेडियम से शुरू हुई रैली नगर के स्टेशन रोड, तुलसी राम चौराहा, पीलीभीत चुंगी, पिथौरागढ चुंगी होकर वापस स्टेडियम पहुंचीं। इस दौरान 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाकर मतदान की अपील की गई। रैली में जीजीआईसी, जीआईसी, कस्तूरबा आवासी बालिका विद्यालय, सेंट फ्रांसिस, नंदा कान्वेंट, महात्मा गांधी पूर्व माध्यमिक, विवेकानंद इंका, त्रिनेती स्कूल समेत कई स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उप निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अनिल कुमार चन्याल, सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल वीसी शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, उप जिला क्रीड़ाअधिकारी जगजीवन सिंह मेहता आदि शामिल थे।
बनबसा में थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि गढ़ीगोठ के ग्रामीणों को मतदान के महत्व बताया। ग्रामीणों से पुलिस को सहयोग करने को भी कहा। ग्रामीणों से कहा कि चुनाव के तहत उन्हें परेशान करने वालों, किसी प्रत्याशी के हक में जबरन मतदान करने को धमकाने वालों या मतदान न करने देने वालों केे बारे पुलिस को बताए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मतदान प्रत्येक मतदाता का स्वतंत्र अधिकार है जिसे प्रभावित करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।