फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Harshvardhan and Bhupendra remained at the forefront in sprint race.

Champawat News: फर्राटा दौड़ में हर्षवर्द्धन और भूपेंद्र रहे सबसे आगे

Sun, 10 Dec 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 10 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Harshvardhan and Bhupendra remained at the forefront in sprint race.
चंपावत में आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में वॉलीबॉल मैच में मुकाबला करती चंपावत और बाराकोट की
चंपावत। छह दिनी जिला स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू हो गए हैं। गोरलचौड़ मैदान में पहले दिन रविवार को अंडर-17 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हर्षवर्द्धन, राहुल पांडे, अमित बोहरा, अंडर-19 वर्ग में भूपेंद्र, अजय और आदर्श क्रमश. पहले तीन स्थान पर रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय और सेवानिवृत्त जिला युवा कल्याण अधिकारी पीएस मेहता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएस नगन्याल ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 14 दिसंबर से देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग 60 मीटर दौड़ में आयुष तड़ागी, प्रियांशु बिष्ट, हिमांशु पांडे, 600 मीटर में सचिन चंद, नितिन त्रिवेदी, अंकित सिंह और लंबी कूद में हिमेश भट्ट, नितिन अधिकारी और आयुष तड़ागी क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। अंडर-17 वर्ग में 200 मीटर में हर्षवर्द्धन, राहुल पांडे, अरुण अधिकारी, 800 मीटर में अंकित नाथ, रुद्र सिंह मेहता, संजय गिरी, तीन हजार मीटर में सौरभ कुमार, विमल चंद, चंदन सिंह बोरा क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। अंडर-19 वर्ग में 200 मीटर दौड़ में आकाशदीप, आदर्श, अजय, 400 मीटर में आकाश, विकास, योगेश, 800 मीटर में चंचल, अशोक, प्रियांशु और पांच हजार मीटर में पवन, हिमेश, सागर पहले तीन स्थान पर रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चंपावत ने बाराकोट को शिकस्त दी।
विज्ञापन

जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, अमित वर्मा, चंदन अधिकारी, मुकेश वर्मा रहे। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में आशीष पांडे, विनोद सिंह, अनीता भट्ट, शोभा गड़कोटी, रेनू टम्टा, किशोर तड़ागी, जीवन कापड़ी, प्रकाश, ओमप्रकाश, हरीश पांडे, जगमोहन, सुरेश विश्वकर्मा, पुष्कर शर्मा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed