फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hariom Construction Company of Dehradun will operate Gaudi Power House

गौड़ी पावर हाउस का संचालन करेगी देहरादून की हरिओम कंस्ट्रक्शन कंपनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hariom Construction Company of Dehradun will operate Gaudi Power House
चंपावत जिले के गौड़ी पावर हाउस की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में करीब ढाई दशक से बंद गौड़ी पावर हाउस में बिजली का उत्पादन फिर शुरू होगा। उत्तराखंड वैकल्पिक ऊर्जा विभाग (उरेडा) और देहरादून की एक निजी कंपनी के बीच अनुबंध हो गया है। उरेडा की ओर से देहरादून की हरिओम कंस्ट्रक्शन कंपनी को 35 साल की लीज पर पावर हाउस सौंप दिया गया है। कंपनी ने 25 साल से बंद पावर हाउस की नहर और टनल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बाद गौड़ी पावर हाउस को उरेडा को हस्तांतरित कर दिया गया था। उरेडा तब से ही गौड़ी पावर हाउस को दोबारा से संचालित करने की योजना बना रहा था। विभाग को इस कार्य में अब सफलता मिली है। गौड़ी पावर हाउस के दोबारा चालू होने से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। उरेडा के परियोजना अधिकारी मनोज कुमार बजेठा के अनुसार गौड़ी पावर हाउस को दोबारा से शुरू करने के लिए उरेडा ने बीते अक्तूबर में टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। इस पर विभाग का हरिओम कंस्ट्रक्शन कंपनी देहरादून के साथ अनुबंध हुआ है। इसके अनुसार कंपनी को पावर हाउस 35 साल के लिए लीज पर दिया गया है। कंपनी ने करीब चार करोड़ रुपये की लागत से मशीन मरम्मत, नहर में लीकेज बंद करने और चैनल बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन

प्रतिदिन दो सौ किलोवाट बिजली का होगा उत्पादन
चंपावत। जिला मुख्यालय से करीब आठ किमी की दूरी पर स्थित गौड़ी पावर हाउस की मरम्मत के बाद प्रतिदिन दो सौ किलोवाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। पावर हाउस से उत्पादित बिजली की उर्जा निगम को बिक्री की जाएगी। बिजली बेचने से होने वाली आय का निर्धारित हिस्सा सरकार के खाते में जाएगा। तीन दशक पूर्व तक भी पावर हाउस से सौ किलोवाट के दो टरबाइनों के माध्यम से दो सौ किलोवाट बिजली का उत्पादन किया जाता था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

पावर हाउस में 1995 से ठप है बिजली उत्पादन
चंपावत। जिले में गौड़ी पावर हाउस का निर्माण वर्ष 1960 में किया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता ने पावर हाउस की नींव रखी थी। यहां उत्पादित बिजली से चंपावत, लोहाघाट, एबट माउंट और मायावती आश्रम को आपूर्ति की जाती थी। लेकिन बाद में ग्रिड लाइन बनने के बाद वर्ष 1995 में पावर हाउस बंद हो गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed