{"_id":"63c039168f7db166c258df37","slug":"haridwar-s-nitisha-won-the-state-level-quiz-competition-champawat-news-hld488445255","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में हरिद्वार की नितिशा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में हरिद्वार की नितिशा ने मारी बाजी
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय ऑन लाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एसएमजे पीजी कॉलेज हरिद्वार की छात्रा नितिशा अग्रवाल ने प्रथम, डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून की अनुष्का मुरारी ने द्वितीय और डाल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट देहरादून के छात्र आलोक रंजन ने तृतीय स्थान पाया।
राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अद्वैत आश्रम मायावती के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद महाराज ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के अलावा मदन सिंह कार्की, रीता कार्की, पंकज जोशी, अखिल प्रकाश राय, रिंकू सिंह, स्वीटी मिश्रा, सैफाली मानव, साक्षी द्विवेदी, अंजू, राजेश गोस्वामी, सीमा, हरेंद्र गिरी, वैभव कुमार, अनामिका द्विवेदी, सौरव जोशी, विजय अधिकारी, रुचिका तिवारी, विशाल पांडेय, श्रष्टि शर्मा, पवन कार्की, अर्जुन सजवान, पल्लवी देव, आयुश को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के मौके पर दो दिनी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डॉ. रुचिर जोशी, विवेक जोशी, ममता रावत आदि ने विचार रखे। आयोजन में पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, राजू गड़कोटी, सतीश पांडेय आदि ने सहयोग किया।