फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   hardwork paid off

ग्रामीणों का 12 साल का संघर्ष आखिरकार रंग लाया 

Sun, 19 Nov 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Sun, 19 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
सिप्टी-अमकड़िया मोटर मार्ग बनाने का ग्रामीणों का 12 साल से चला आ रहा संघर्ष आखिरकार रंग लाया है। मोटर मार्ग की कटिंग के टेंडर लगा दिए गए हैं। मार्ग के बनने से दो ग्राम पंचायतों के डेढ़ हजार से अधिक लोगों को असल आजादी का अनुभव हो सकेगा। सिप्टी-अमकड़िया मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीण 2006 से लगातार संघर्ष कर रहे थे।
विज्ञापन


सड़क को लेकर लगातार आवाज उठाने वाले क्वैराला घाटी संघर्ष समिति के संयोजक डॉ. प्रकाश चंद्र जोशी शूल ने बताया कि 2007 के विधानसभा चुनाव से लेकर इस साल विधानसभा चुनाव तक इलाके में सड़क का मुद्दा प्रमुख बना रहा। कई बार ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार तक की धमकी दी, मगर हर बार प्रशासन ने आश्वासन देकर मतदान के लिए राजी करा दिया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 2009 में मंजूरी तो मिली, मगर वन अनापत्ति के चलते आठ साल तक सड़क लटकी रही। इतने प्रयासों और लंबे इंतजार के बाद अब सड़क को हरी झंडी मिल गई है, जिससे ग्रामीणाें में खुशी की लहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई के चंपावत खंड के अधिशासी अभियंता अरविंद वर्मन ने बताया कि सिप्टी-अमकड़िया मोटर मार्ग की सभी अनापत्ति दूर होने के बाद निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 14.15 किमी. लंबी सड़क की कटिंग 826.21 लाख रुपये में होगी। कटिंग का काम दो वर्ष में पूरा होगा।

सड़क बनने से मटैला और अमकड़िया ग्राम पंचायत के ओखलढुंगा, दुनियां, मिर्तोला, मलोड़ा, नंदोला, मर्सका, भंतोला, अमकड़िया, बर्मी, मारामट्टा, ग्वाड़ गांव की करीब डेढ़ हजार की आबादी सड़क से जुड़ेगी। पैदल आवाजाही से निजात मिलने के अलावा धान, गेहूं, मसूर, आम, केले आदि की पैदावार को मंडी तक पहुंचाना आसान होगा।


दो अन्य सड़कों की अड़चन भी दूर हुई
चंपावत जिले की दो अन्य सड़कों की अड़चन भी दूर हो गई है। टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में चल्थी से सिलाड़ तक और धौन-दियूरी से बजौन तक के मोटर मार्ग को स्वीकृति मिल गई है। इन दोनों मार्गों के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। 3.15 किमी. लंबे सिलाड़ मोटर मार्ग की कटिंग 190.58 लाख और 13.40 किमी. लंबा बजौन मोटर मार्ग 907.92 लाख रुपये से बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed