फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Har Ghar Tiranga in Champawat

Champawat News: हर घर तिरंगा... रैली निकाल लोगों को जागरूक किया

Sun, 13 Aug 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 13 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Har Ghar Tiranga in Champawat
चंपावत/लोहाघाट। हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएसबी, आईटीबीपी और पुलिस के हिमवीरों ने बाइक रैली निकाली। लोगों को अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया। चंपावत में निकली रैली में एसएसबी के उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी पाटिल, हेमंत कुमार, एसी संजय कुमार, एएसआई संजीव कुमार नाथ सहित तमाम जवान और अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

भाजयुमो ने चंपावत के सेनानी स्मारक पार्क में नमन करते हुए दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धा समुन अर्पित की। नगर अध्यक्ष ललित देउपा, महामंत्री शंकर जोशी, मानवेंद्र तड़ागी, गौरव महराना, विशाल महराना, आनंद भट्ट, दीपक भट्ट, सौरभ धौनी, ऋषभ तिवारी आदि मौजूद थे। चौड़ासेठी गांव में ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में प्रधान अनीता सेठटी, बीडीओ केएस रावत, एबीडीओ महेंद्र कांडपाल, वीडीओ कौशल पांडेय, योगिता जोशी, जगदीश किरौला, रमेश जोशी आदि ने ग्रामीणों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

लोाहाघाट में एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में रोडवेज स्टेशन में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। स्काट गाइड और ओकलैंड के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। छात्र छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई। वहीं आईटीबीपी के कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत के दिशा निर्देशन में हिमवीरों ने रैली निकाल लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेनानी गांव जाकर एसपी ने परिजनों का हालचाल जाना
चंपावत। चार सेनानियों की धरती खेतीखान जाकर एसपी देवेंद्र पींचा ने सेनानी परिजनों का सम्मान करने के बाद कुशलक्षेम जानी। इस क्षेत्र में हर्षदेव ओली, दुर्गादत्त ओली, दयाराम ओली और पूर्णागिरि जोशी ने आजादी की लड़ाई लड़ी। एसपी ने सेनानी परिजनों से किसी भी दिक्कत की जानकारी देने के साथ विकास और कानून व्यवस्था में सुझाव देने का आग्रह किया।

सेनानी स्मारक में हुआ सेनानी परिजनों का सम्मान
चंपावत। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा ने सूखीढांग क्षेत्र के सात (पंडित रामचंद्र चौड़ाकोटी, पदमादत्त चौड़ाकोटी, बेनीराम चौड़ाकोटी, जयदत्त चौड़ाकोटी, चूड़ामणि जोशी, चिंतामंणि जोशी और बची सिंह राना) स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। धूरा के सेनानी स्मारक में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा और भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने सेनानियों की वीरता का स्मरण करते हुए प्रतिमाओं में माल्यार्पण किया।
महामंत्री कमल किशोर के संचालन में हुए कार्यक्रम में सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी ने आजादी के दौर के सेनानियों की यादों को साझा किया। बृजमोहन चौड़ाकोटी, दीवान सिंह राणा, हर सिंह राणा, प्रकाश जोशी, प्रकाश चौड़ाकोटी, कैलाश चौड़़ाकोटी, विद्या देवी, कमला देवी, गीता देवी, त्रिलोक जोशी, बंशीधर गहतोड़ी, पीतांबर गहतोड़ी, गोविंद बल्लभ पाठक आदि सेनानी परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य दीपा जोशी, जीवन चौड़ाकोटी, घनश्याम जोशी, मुकेश बोहरा, गणेश बोहरा, नरेंद्र बिष्ट, इंद्र सिंह राना आदि थे।


चामी में सेनानी परिजनों का हुआ सम्मान
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के चामी में प्रधान प्रकाश सिंह महर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल ने स्वतंत्रता सेनानी गणेश सिंह की बहु चनी देवी, शहीद जोध सिंह बिष्ट की पत्नी गंगा देवी, शहीद श्याम सिंह बिष्ट की पत्नी निर्मला देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बीडीओ खजान जोशी, ज्येष्ठ उपप्रमुख नंदाबल्लभ बगौली आदि थे। ठांठा में प्रधान मोहित पाठक की अध्यक्षता में गांव से मिट्टी लेकर पंच प्रण की शपथ ली। कोलीढेक में बीडीओ अशोक अधिकारी के निर्देशन में प्रधान सबर जान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में गंगा सिंह ढेक के भतीजे गिरीश ढेक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed