फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Happy on the approval of first phase of Saryu Lift Scheme

Champawat News: सरयू लिफ्ट योजना की प्रथम चरण की स्वीकृति पर खुशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Happy on the approval of first phase of Saryu Lift Scheme
लोहाघाट (चंपावत)। शासन की ओर से नगर के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल के प्रथम चरण की स्वीकृति मिलने पर लोगों ने खुशी जताई। लोगों ने सीएम का आभार जताते हुए जल्द योजना का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी आदि ने सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के प्रथम चरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि लोहाघाट नगर में साल भर गंभीर पेयजल समस्या बनी रहती है। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन की ओर से प्रथम चरण में डीपीआर के लिए टेंडर प्रक्रिया की गई है। उन्होंने बताया कि सीएम ने टनकपुर में सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की घोषणा की थी। इसके बाद सीएम ने लोहाघाट आगमन पर योजना को जल्द धरातल उतारने की घोषणा की थी। पाठक ने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार चंपावत जिले सहित पूरे प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरयू लिफ्ट योजना बनने के बाद लोगों की सबसे बड़ी मांग पूरी होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed