फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hanumanchhati hill again

हनुमानचट्टी में फिर दरकी पहाड़ी

Sat, 19 Aug 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)। Updated Sat, 19 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Hanumanchhati hill again
मां पूर्णागिरि धाम मार्ग में हनुमानचट्टी के पास दरकी चट्टान का सड़क में आया मलवा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम मार्ग पर हनुमानचट्टी के पास पहाड़ी शनिवार को फिर दरक गई। चट्टान का मलबा आने से जहां मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है, वहीं सड़क का काफी हिस्सा भी खाई की ओर धंस गया है। मार्ग बंद होने से पूर्णागिरि धाम और आसपास के ग्रामीणों की आवाजाही ठप हो गई है। एसडीएम अनिल चन्याल के निर्देश पर लोनिवि की टीम मलबा हटाने को रवाना हो गई है।

बारिश के दिनों में पूर्णागिरि मार्ग पर चट्टानों के दरकने का खतरा खासा बढ़ जाता है। काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक हर साल पहाड़ियां दरकती हैं, लेकिन सड़क चौड़ीकरण के लिए लोनिवि द्वारा जेसीबी से पहाड़ी काटने से इस बार हनुमानचट्टी नया जोन बन गया है। डेढ़ माह के अंदर पहाड़ी दरकने से करीब पांच बार मार्ग बंद हो चुका है। शनिवार की दोपहर फिर अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर मार्ग पर आ गिरा। गनीमत रही कि उस वक्त वहां से कोई वाहन या यात्री नहीं गुजर रहा था, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


एसडीएम चन्याल ने बताया कि लोनिवि को मलबा हटाकर जल्द रास्ता खोलने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम के निर्देश पर लोनिवि की टीम मौके को रवाना हो गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक मार्ग खोला नहीं जा सका था। इधर, मां पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय ने हनुमानचट्टी के खतरनाक स्थान पर सड़क के दोनों ओर खतरे का संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि वहां से गुजरने वाले यात्री सावधानी से आवाजाही करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed