फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Handpump in Amodi

अमोड़ी में लगा हैंडपंप का हत्था, लोगों को राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Handpump in Amodi
अमोड़ी में हैंडपंप से पानी भरते लोग। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पेयजल के लिए तरस रहे अमोड़ी क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। पेयजल लाइन टूटने और हैंडपंप में हत्था न लगने से लोग पानी के लिए भटक रहे थे। तीन महीने पहले लगे हैंडपंप में हत्था न लगने से ये हैंडपंप काम नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

इसलिए अमर उजाला में 28 अक्तूबर को प्रमुखता से छपी खबर (ऐसे हैंडपंप से पानी कैसे हो सकेगा पंप) के बाद जल संस्थान हरकत में आया और शुक्रवार को हैंडपंप का हत्था लग गया। इसी के साथ हैंडपंप से पानी निकलने लगा।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बोहरा सहित कई ग्रामीणों ने हैंडपंप ठीक होने से अमर उजाला का आभार जताया। जल संस्थान के ईई बिलाल यूनुस ने बताया कि हत्था लगाकर हैंडपंप को ठीक करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पेयजल की आपदा, डीएम को ज्ञापन दे समाधान की गुहार लगाई
चंपावत। 18 अक्तूबर की आपदा के निशान अब भी नहीं मिट सके हैं। ये आपदा लोगों की प्यास पर भारी पड़ रही है। चंपावत जिले की 209 पेयजल योजनाओं में से 55 अब भी क्षतिग्रस्त हैं। इस कारण काफी गांवों के लोग हैंडपंप, नौले, गधेरों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं।

चंपावत के पास के चौकी, फूंगर, धौन आदि की पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। परेशान लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन देकर पेयजल आपूर्ति सुलझाने की मांग की। ज्ञापन में महेंद्र सिंह, संजय राम, गिरधर सिंह, हीरा सिंह, मुन्नी देवी, ललित सिंह, मीना बोहरा, राजेंद्र सिंह के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed