{"_id":"56eedada4f1c1bf525f14fff","slug":"haimast-pole-fell-on-the-shop-roof-untoward-tully","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान छत पर गिरा हाईमास्ट पोल, अनहोनी टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान छत पर गिरा हाईमास्ट पोल, अनहोनी टली
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
दुकान छत पर गिरा हाईमास्ट पोल, अनहोनी टली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रविवार को एकाएक आए अंधड़ से वीर कालू सिंह माहरा चौक में हाईमास्ट लाइट का पोल दुकान की छत पर गिर गया। दुकान को छिटपुट नुकसान हुआ है। अलबत्ता बड़ी अनहोनी टल गई। जेसीबी के माध्यम से पोल को सावधानीपूर्वक हटाया गया। इस दौरान इस मार्ग में कुछ देर के लिए बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रही।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पोल अगर सड़क में गिरता, तो कई जानें जा सकती थीं। अलबत्ता बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। वक्फ बोर्ड के जिला सदर बाबा हसमत के मकान के आगे की छत ध्वस्त हो गई। इस मकान में टेलरिंग की दुकान थी। जंक लगने से पोल काफी सड़ चुका था। बाद में नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, गोविंद वर्मा तथा विद्युत विभाग के लोग मौके में पहुंच गए।
पूर्व सैनिक लीग के के.एनके पुनेठा, रहीस हुसैन, सभासद बल्लू माहरा, सतीश मिश्रा, ताहिर हुसैन, अमित राय, आनंद राय आदि व्यापारियों का कहना था कि उक्त पोल जंक लगने से असुरक्षित हो गया था। इसके लिए वे नगर पंचायत का ध्यान खींचते आ रहे थे, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि हाईमास्ट लाइट को लगाने वालों को बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आए।