फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gurmeet Singh New Governor of Uttarakhand

बनबसा में चार असम रेजिमेंट के सीओ थे ले. जनरल गुरमीत सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Gurmeet Singh New Governor of Uttarakhand
बनबसा (चंपावत)। प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (ले.ज.) गुरमीत सिंह उपथलसेनाध्यक्ष रह चुके हैं। वह वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्हें युद्ध कौशल और भारतीय उपमहाद्वीप की सीमाओं की सुरक्षा का कुशल जानकार माना जाता है।
विज्ञापन

सेना में 40 वर्ष तक सेवा दे चुके ले.ज. गुरमीत परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अतिविशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजे गए हैं। वे वर्ष 1996 से 1999 तक यहां स्थित सेना छावनी में कार्यरत रहे हैं। तब वे भारतीय सेना की चार असम रेजिमेंट के कमान अधिकारी थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इसी रेजिमेंट के वे उपकमान अधिकारी (टूआईसी) रहे और बाद में वे यहीं सीओ भी बने। गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने बताया कि एक सेनाधिकारी के उत्तराखंड का राज्यपाल बनने से राज्य में अनुशासन पूर्ण वातावरण बनेगा और नियोजित विकास संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के उपाध्यक्ष कैप्टन हरीश कापड़ी ने कहा कि ले.ज. गुरमीत के उत्तराखंड के राज्यपाल बनने से राज्य की संवेदनशील सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था में और अधिक सुधार आएगा। गौरव सेनानी कल्याण समिति ले.ज. गुरमीत के उत्तराखंड का राज्यपाल बनने से सूबे के पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों में खुशी की लहर है।

नवनियुक्त राज्यपाल को आज भेजेंगे बधाई संदेश
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा-टनकपुर के पदाधिकारी और सदस्य ले.ज. गुरमीत सिंह के राज्यपाल बनने पर रविवार को यहां बैठक कर उन्हें बधाई संदेश भिजवाएंगे। समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने गौरव सेनानी कल्याण समिति पदाधिकारियों और सदस्यों ने अधिकतम संख्या में रविवार को सुबह 10 बजे यहां मुख्य बाजार स्थित चौराहे पर एकत्र होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed