{"_id":"573602b94f1c1bb36b9199e7","slug":"gurdwara-parking-roof-blown-off-by-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ से गुरुद्वारे की पार्किंग की छत उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ से गुरुद्वारे की पार्किंग की छत उड़ी
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 13 May 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
अंधड़ से गुरुद्वारे की पार्किंग की छत उड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीरीठा साहिब में बृहस्पतिवार रात अधंड से श्रीरीठा साहिब के गुरुद्वारे में पार्किंग की छत और पाटी के क्वैराली तोक में एक व्यक्ति के घर की छत उखड़ गई। पार्किंग के टिन उखड़ने से पास में खड़ी कार की छत और शीशे को भी नुकसान पहुंचा है। श्रीरीठा साहिब क्षेत्र की बत्ती भी गुल हो गई।
विज्ञापन
गुरुद्वारे के बाबा श्याम सिंह के नेतृत्व में पार्किंग की छत को ठीक करवाया गया। उधर, भिंगराड़ा के क्वैराली तोक में महेश भट्ट की छत अंधड़ के साथ उड़ गई। जिससे उसके सामने रहने की समस्या पैदा हो गई है। मकान की छत उड़ने के बाद महेश ने पत्नी सहित दो लड़के और दो लड़कियां के साथ अपने बड़े भाई सुरेश चंद्र के घर पर शरण ली है। प्रधान धर्मानंद भट्ट, बीडीसी सदस्य तुलसी प्रसाद शर्मा, दिनेश भट्ट, दीपक शर्मा, दीपक भट्ट, रमेश भट्ट ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देेने की मांग की है।
विज्ञापन
अंधड़ से श्रीरीठा साहिब क्षेत्र की बत्ती भी गुल हो गई। गुम्छा, खरही आदि क्षेत्र में पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। इसके चलते लधिया घाटी के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लाइन को ठीक करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन