{"_id":"5e9481518ebc3e76c94147eb","slug":"guideline-for-corona-lockdown-champawat-news-hld380004928","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कार्य करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कार्य करें
अल्मोड़ा में वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारी।
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा/चंपावत। मंडलायुक्त डॉ. नीरज खैरवाल ने कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि अधिकारी केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार कार्य करें। कहा कि जिन लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है, 14 दिन के बाद उनका मेडिकल कराएं। उन्होंने कहा जिन लोगों को राज्य आपदा राहत फंड (एसडीआरएफ), सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन बांटा जा रहा है। जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं। मजदूरों, महिलाओं, वृद्धों को मुख्यमंत्री राहत फंड के तहत खाद्य सामग्री बांट दी जाए। उन्होंने कहा यदि काई भी व्यक्ति बाहर जिलों से पास बनाकर आ रहे है उन्हें चेक कर लें। मेडिकल इमरजेंसी, आवश्यक वाजिब समस्या वालों को न रोका जाए। चंपावत में डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय, एसपी लोकेश्वर सिंह, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी आदि रहे।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में मंडलायुक्त ने कहा कि जो भी कॉमर्शियल वाहन जिले में आ रहे हैं, उनके ड्राइवर, क्लीनर, वाहन को सैनिटाइज कराएं। ड्राइवर और क्लीनर का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराएं। अल्मोड़ा के डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम बीएल फिरमाल, सीएमओ डॉ. सविता हयांकी, एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित, डॉ. दीपांकर डेनियल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।