{"_id":"5717b9264f1c1bb8628b4818","slug":"guest-teachers-restrictions-on-the-application-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षकों की आवेदन प्रक्रिया पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि शिक्षकों की आवेदन प्रक्रिया पर लगी रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
शिक्ष्ाक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिथि शिक्षकों के जिला स्तर पर आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। मुख्य शिक्षाधिकारी (सीईओ) नवीन चंद्र पाठक ने बताया शिक्षा निदेशालय के आदेश पर रोक लगाई गई है। एलटी और प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को विजिटिंग शिक्षकों का पूल बनाकर भरा जाना था। इसके लिए 22 अप्रैल तक डाक से आवेदन किए जाने थे। अब इस प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया है। अगस्त 2015 में हुई तैनाती में जिले में 225 विजिटिंग शिक्षक रखे गए थे। जिन्हें 31 मार्च के बाद फिलहाल उन्हें अभी सेवा विस्तार नहीं मिला है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
277 आवेदन प्राप्त हुए
सीईओ कार्यालय में अब तक अतिथि शिक्षको के लिए एलटी पद पर 141 और प्रवक्ता पद पर 136 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदन भरने के लिए कोई शुल्क नहीं था। अलबत्ता मुख्य शिक्षा अधिकारी को शिक्षा निदेशालय की ओर से आवेदन वापस करने संबंधी कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है। अलबत्ता जो आवेदक इन्हें वापस लेना चाहे, वे सीईओ कार्यालय से वापस ले जा सकते हैं।
शिक्षक डायरी न बनाने वालों पर होगी कार्रवाई
लोहाघाट (चंपावत)। शिक्षक डायरी नहीं बनाने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यनारायण ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान शिक्षक डायरी बनाने के आदेश दिए जाते रहे हैं। मगर इसके बावजूद शिक्षक डायरी न बनाने वाले 25 अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई को विभाग को लिखा गया है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को समय से विद्यालयों में उपस्थिति, शिक्षक डायरी बनाने, सेवित क्षेत्र के बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने तथा बगैर अनुमति के विद्यालय को बंद न करने के निर्देश दिए गए हैं।