फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   groom-bride took resolution to save girl child

वर-वधू ने बेटी बचाने का संकल्प लिया

Tue, 21 Nov 2017 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Tue, 21 Nov 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
groom-bride took resolution to save girl child
चंपावत में वर वधू को नशामुक्ति और बेटी बचाओ का संकल्प भरवाते शिक्षक सामश्रवा आर्य। - फोटो : अमर उजाला
नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के संयोजक सामश्रवा आर्य ने पाटी विकासखंड के किम्वाड़ी गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में वर-वधू सहित बारातियों को नशामुक्ति और बेटी बचाओ का संकल्प दिलाया। अभियान के तहत विवाह में मौजूद लोगों ने नशा न करने का संकल्प लेकर शपथ पत्र में हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


खर्ककार्की के प्रेमबल्लभ जोशी के पुत्र बृजमोहन जोशी और किम्वाड़ी के मोतीराम पचौली की पुत्री रीता पचौली के विवाह कार्यक्रम में जयमाला के दौरान नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए संकल्प पत्र भरवाए। इस मौके पर राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रवीश पचौली का कहना था कि इस सामाजिक पहल से बच्चों और युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन


सामश्रवा आर्य ने कहा कि समाज में तेजी से फैलती नशे की दुष्प्रवृत्ति और बेटी के प्रति संकीर्ण सोच में सकारात्मक और सुधारात्मक परिवर्तन के लिए आज युवाओं को आगे आना होगा। परिवार व समाज के वातावरण को नशामुक्त करने के साथ-साथ बेटियों के जन्म को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रकाश नाथ, आदित्य पंत, अर्जुन सिंह, विनोद कुमार, रामपाल शर्मा, मनोज कुमार, गौरव सिंह, प्राची, नारायण दत्त जोशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed