फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Groats in Lohaghat from morning

सुबह से लग जाता है लोहाघाट में जाम

Fri, 12 May 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट Updated Fri, 12 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर की सड़कों पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। शिवालय मंदिर के पास पेट्रोल पंप, स्टेशन बाजार, पिथौरागढ़ रोड, पंचेश्वर तिराहे, हिटलर मार्केट में सुबह आठ बजे से ही जाम लगना शुरू हो जाता है। वीर कालू सिंह माहरा चौक से डाकबंगला रोड, मीना बाजार, हथरंगिया में भी जाम के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


शहर में जाम से सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली बच्चों को निजी वाहनों से छोड़ने वाले अभिभावकों, स्कूल बसों और नौकरी पेशे से जुड़े लोगों को हो रही हैं। स्टेशन बाजार में सड़कों पर काफी संख्या में टैक्सी संचालक व शहर के लोग आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर जाम की नौबत पैदा करते हैं। बीच स्टेशन बाजार में वाहनों को मोड़ने से भी जाम की स्थिति पैदा होती है। जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस के कर्मी भी यहां बेहद कम हैं। अब थानेदार मीनाक्षी नौटियाल का कहना है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने के साथ अन्य जरूरी कदम उठाए जाएंगे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed